scorecardresearch
 

बरेली में नशे में धुत रईसजादों का तांडव... शराब पीकर दौड़ाई कार, तीन वाहनों के उड़ाए परखच्चे

बरेली के डेलापीर चौकी क्षेत्र में रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला, जब एक तेज गति से दौड़ती कार ने थार समेत तीन वाहनों को टक्कर मार दी. झूलेलाल द्वार के पास हुए इस हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवार युवकों पर नशे में होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
कार सवार युवकों ने वाहनों को मारी टक्कर. (Photo: Screengrab)
कार सवार युवकों ने वाहनों को मारी टक्कर. (Photo: Screengrab)

यूपी में बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार सवार युवक नशे में थे. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को हस्तक्षेप कर आरोपियों को हिरासत में लेना पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से आ रही थी. अचानक बेकाबू होने के बाद कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक थार को जोरदार टक्कर मारी और फिर एक अन्य कार को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया.

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. हालांकि वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है. मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे.

Bareilly Drunk Car Drivers Crash Into Three Vehicles Premnagar Area

यह भी पढ़ें: भोपाल में नाबालिग ने दौड़ाई कार, बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत... गुस्साए लोगों ने कर दिया बवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ियों का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शराब के नशे में धुत दोनों कार सवारों को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और उनकी जमकर क्लास लगाई. भीड़ ने दोनों आरोपियों की मौके पर ही धुनाई कर दी.

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आक्रोशित भीड़ के बीच फंसे आरोपियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छुड़वाया और हिरासत में लिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement