scorecardresearch
 

मनाकर लाया ससुराल, फिर मायके चली गई पत्नी..., पति ने डिप्रेशन में खुद को मारी गोली

बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके लौटने से आहत एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  

Advertisement
X
 मायके चली गई पत्नी, पति ने डिप्रेशन में दे दी जान (PhotoL itg)
मायके चली गई पत्नी, पति ने डिप्रेशन में दे दी जान (PhotoL itg)

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में वैवाहिक विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव में रहने वाले दशरथ ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली. गंभीर रूप से घायल दशरथ को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, दशरथ बुधवार को अपनी पत्नी को मायके से मनाकर ससुराल लाया था. उसने पत्नी से वादा किया था कि अब वह मारपीट या विवाद नहीं करेगा. परिवार के मुताबिक पत्नी उसकी बातों पर भरोसा कर घर लौट आई थी. लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि दशरथ ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने अपने पिता को बुलाया और दोबारा मायके चली गई.

पत्नी के जाने से दशरथ कथित तौर पर मानसिक तनाव में आ गया. इसी बीच उसने घर में रखे अवैध तमंचे से अपने पैर में गोली मार ली. गोली लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि व्यक्ति के पैर में गोली लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया. बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के घर से ही कथित आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है.

Advertisement

परिजनों की ओर से ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पति-पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

 
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement