scorecardresearch
 

PUBG की लत का खौफनाक अंजाम... भाई के थप्पड़ से छूटा टास्क, किशोर ने निगल ली कपूर की गोलियां

बागपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किशोर को उसके भाई ने पबजी खेलने से मना कर दिया और एक थप्पड़ भी लगा दिया. जिससे गुस्साए किशोर ने कपूर की कई गोलियां निगल ली और उसकी हालत गंभीर हो गई.

Advertisement
X
PUBG खेलने से मना करने पर किशोर ने उठाया ये कदम. (Photo: Representational )
PUBG खेलने से मना करने पर किशोर ने उठाया ये कदम. (Photo: Representational )

मोबाइल गेम की लत किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसका एक हैरान कर देने वाला मामला बागपत से सामने आया है. यहां एक किशोर ने सिर्फ इसलिए घर में रखी कपूर की गोलियां खा ली. क्योंकि उसके बड़े भाई ने PUBG गेम खेलने से रोक दिया था और एक थप्पड़ भी लगा दिया था. ऐसे में किशोर का पबजी टास्क अधूरा रह गया था. किशोर के इस कदम से उसकी हालत खराब हो गई.

दरअसल बागपत के कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र के रटौल कस्बे में एक किशोर की खतरनाक हरकत ने परिवार और इलाके में सनसनी फैला दी. शमद नाम का किशोर मोबाइल पर पबजी गेम खेलने का आदी था और अक्सर घंटों तक गेम में डूबा रहता था. घटना वाले दिन भी शमद अपने मोबाइल में पबजी खेल रहा था और उसे गेम में एक टास्क मिला था. वह लगातार टास्क पूरा करने में जुटा था और तीन टास्क पूरे भी कर चुका था. लेकिन जैसे ही वह चौथे टास्क तक पहुंचा, तभी उसके बड़े भाई ने उसे गेम खेलने से रोक दिया.

यह भी पढ़ें: UP: बेटे की पबजी गेम की लत से परेशान मां ने की खुदकुशी, मंदिर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पहले तो शमद ने बात अनसुनी कर दी, लेकिन जब भाई ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया, तो वह बुरी तरह नाराज हो गया. गुस्से और झुंझलाहट में उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने सभी को हिला दिया. नाराज शमद ने घर में रखी कपूर की गोलियां खा ली. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई. यह देख परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. 

Advertisement

इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा?

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जब डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखी, तो उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. जिला अस्पताल के डॉक्टर शाहिद ने बताया कि एक बच्चे को लाया गया है. जिसने कपूर की गोलियां निगल ली है. परिजनों ने दावा किया है कि PUBE-G गेम खेलने से उसके भाई ने उसे टोका और थप्पड़ मार दिया था. जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement