scorecardresearch
 

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन की तैयारी, परिवार के साथ हरिद्वार जाएंगी अपर्णा

यूपी की राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद अब परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना होगा. फूल चुनने की रस्म के बाद प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव अपने परिवार के साथ हरिद्वार जाएंगी, जहां रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा.

Advertisement
X
बुधवार की सुबह हो गया था प्रतीक यादव का निधन. (Photo: ITG)
बुधवार की सुबह हो गया था प्रतीक यादव का निधन. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी परिवार से जुड़े प्रतीक यादव के निधन के बाद शोक का माहौल है. प्रतीक के अंतिम संस्कार के बाद अब परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाएगा. गुरुवार को फूल चुनने की रस्म पूरी होने के बाद भाजपा नेता अपर्णा यादव अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार रवाना होंगी. अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में परिवार के करीबी सदस्य शामिल रहेंगे.

बता दें कि प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई. वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति थे. परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद अब धार्मिक परंपराओं के तहत उनकी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा.

गुरुवार को परिवार सबसे पहले फूल चुनने की रस्म निभाएगा. हिंदू परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार के अगले दिन यह प्रक्रिया होती है. इसके बाद अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना होंगी. वहां गंगा घाट पर विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Funeral: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, अखिलेश के बगल में बैठी दिखी अपर्णा की बेटी

Advertisement

प्रतीक यादव के निधन की परिस्थितियां भी चर्चा में हैं. बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, जब उन्हें लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

बताया गया कि जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस वक्त घर में उनकी दोनों बेटियां मौजूद थीं. घरेलू स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी घर पर मौजूद थे. सुबह करीब पांच बजे घरेलू कर्मचारी ने उन्हें कमरे में बेहोशी की हालत में देखा. इसके बाद तुरंत परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई और अस्पताल से संपर्क किया गया. सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची.

घटना के समय अपर्णा यादव असम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई हुई थीं. पति के निधन की सूचना मिलते ही वह तुरंत लखनऊ लौट आईं. परिवार के इस कठिन समय में राजनीतिक दलों के कई नेताओं और करीबी लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और संवेदनाएं व्यक्त कीं. प्रतीक यादव के निधन से परिवार गहरे सदमे में है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement