India's First Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाई जाने की तैयारियां जोरों पर हैं और 508 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य तेजी पर है.
PM Vishwakarma Yojna Loan: मोदी सरकार स्किल्ड लोगों अपना कारोबार शुरू करने में मदद करने के लिए गारंटी फ्री लोन ऑफर कर रही है. ये लोन पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दिया जाता है, जिसे गुरुवार को शुरू हुए तीन साल पूरे हो गए.
एमसीएक्स पर गुरुवार को कारोबार खुलते ही सोना और चांदी की वायदा कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी 4,565 रुपये टूटकर 2,30,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वहीं सोना 1,987 रुपये गिरकर 1,50,483 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 1.90 लाख रुपये सस्ती है, जबकि सोना अगस्त के बंद भाव से लगभग 3,977 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है.
पीएफ पेंशन को लेकर नया नियम 17 सितंबर 2026 यानी आज से लागू हो चुका है. अगर आपकी बेसिक सैलरी और डीए मिलाकर 25,000 रुपये सैलरी है तो अब आपको भी अनिवार्य तौर पर पेंशन मिलेगा. आइए जानते हैं ये रकम कितनी हो सकती है...
Gold-Silver Price में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई. अमेरिका में पॉलिसी रेट पर लिए गए फैसले समेत कई कारणों के चलते सोना-चांदी की कीमतें देखते ही देखते क्रैश हो गईं.
Gold-Silver Rate Crash Today: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का भाव एक झटके में 4500 रुपये से ज्यादा कम हो गया और इसके साथ ये अपने हाई से करीब 1.90 लाख रुपये सस्ती हो गई है.
दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों के लिए इस बार सफर बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रेनों की बुकिंग खुलते ही सीटें भर गईं और अब कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग के बजाय सीधे ‘रेग्रेट’ दिख रहा है. फ्लाइट का किराया भी तेजी से बढ़ा है. दिल्ली-पटना से लेकर मुंबई-रांची तक हवाई टिकट हजारों रुपये महंगे हो गए हैं.
रोज ₹50 बचाना पहली नजर में बहुत छोटी रकम लग सकती है. लेकिन यही ₹50 की छोटी-सी बचत को नियमित करने से कुछ साल में अच्छी रकम जमा की जा सकती है. अगर इसी पैसे को किसी निवेश विकल्प में लगाया जाए, तो रिटर्न के जरिए रकम बढ़ने की संभावना भी बनती है.
UPI new rules 2026:15 अक्टूबर से UPI के नए नियम लागू होने जा रहे हैं. क्या अब चाय वाले, सब्जी वाले, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे दुकानदारों को UPI पर चार्ज देना पड़ेगा? इस वीडियो में आसान भाषा में समझिए कि 1 लाख रुपये की मंथली लिमिट, ₹2,000 वाले नियम और MDR का असली मतलब क्या है.
Gold-Silver Rate Change Today: बुधवार को जैसे ही कमोडिटी मार्केट ओपन हुआ सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है. ऐसे में खरीदारी से पहले इसके बारे में जान लेना जरूरी है. MCX ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में गोल्ड-सिल्वर रेट चेंज हुआ है.
UPI New Rule Impact: अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या एक लाख रुपये से ज्यादा का बिक्री करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं?
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने हॉलमार्किंग चार्ज को बढ़ा दिया है. इसमें करीब 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर कस्टमर्स पर इनडायरेक्ट तौर पर होगा.
Basmati Rice Price Hike: चावल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चीनी, प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब Rice Price बढ़ने से आम आदमी को झटका लगा है.
New UPI MDR Framework: ब्रोकिंग अकाउंट में पैसे डालना आम निवेशक के लिए एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन UPI के नए MDR फ्रेमवर्क ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जेरोधा के फाउंडर और CEO नितिन कामथ ने इस नए फ्रेमवर्क को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.
केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का करीब 10 साल तक इंतजार करना पड़ा. अब आयोग का गठन हो चुका है और कर्मचारियों-पेंशनर्स के संगठनों से सुझाव लिए जा रहे हैं. इसी बीच पे रिवीजन साइकिल को लेकर एक बड़ी मांग सामने आई है.
Post Office Best Money Double Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश पर रिस्क 'Zero' होता है और इनपर रिटर्न जोरदार मिलता है. यही नहीं ये पैसा भी डबल कर सकती हैं.
UPI MDR Rules: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से पेमेंट को लेकर सरकार ने नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क जारी किया है, जो 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा. आम यूजर के लिए UPI पेमेंट पहले की तरह फ्री रहेगा, लेकिन ₹2,000 से ज्यादा के कुछ मर्चेंट पेमेंट पर MDR लगेगा. शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और दूसरे कैपिटल मार्केट पेमेंट के लिए भी MDR रेट तय हुआ है.
Zero MDR On These Merchants: सरकार ने 2000 रुपये से ज्यादा के UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर को लेकर तस्वीर साफ कर दी गई है, लेकिन कुछ व्यापारियों को जीरो एमडीआर की राहत भी दी है.
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए रेगुलर ट्रेनों में बुकिंग खुलते ही टिकट खत्म होने और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच कई ट्रेनों में बुकिंग रिग्रेट तक पहुंच गई है. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने अक्टूबर से दिसंबर के बीच 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
Lucknow to Kashmir: अक्टूबर में कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. IRCTC लखनऊ से कश्मीर के लिए खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. 'जन्नत-ए-कश्मीर' पैकेज में 5 रात और 6 दिन के सफर के दौरान फ्लाइट, होटल और खाने की सुविधा शामिल है. जानिए इस टूर का किराया और बुकिंग का पूरा तरीका.
UPI MDR Flat Rate Model: सरकार ने 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले एमडीआर को एक समान नहीं रखा है. इनमें कुछ खास पेमेंट पर फ्लैट रेट मॉडल लागू किया है, जहां फिक्स्ड एमडीआर वसूला जाएगा.