scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

High Profit Business: 1.5 लाख रुपये महीने कमाई, पहले दिन से ही धांसू चलने लगेगा ये बिजनेस, भूल जाएंगे नौकरी करना!

गर्मियों में चलने वाला बिजनेस
  • 1/9

आधा मार्च ही बीता है, लेकिन अचानक गर्मी बढ़ने लगी है, ठंडा पानी हर किसी को चाहिए, आप भी इस मौसम को अवसर में तब्दील कर मोटी कमाई कर सकते हैं. गर्मी में बर्फ बनाने का कारोबार शुरू कर सकते हैं. ये बिजनेस गांव से लेकर बड़े शहरों में चलने वाला है. इसमें पूंजी भी कम लगती है, और रिस्क (Risk) भी दूसरे बिजनेस के मुकाबले कम है. (Photo: AI Generated)

गर्मियों में बर्फ की खूब डिमांड
  • 2/9

दरअसल, देश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बर्फ की मांग तेजी से बढ़ने लगी है. होटल, रेस्टोरेंट, जूस सेंटर, कोल्ड ड्रिंक की दुकानें और मछली मार्केट से सबसे ज्यादा बर्फ की डिमांड आती है. जिन घरों में फ्रिज नहीं है, उनका भी सहारा बर्फ ही होता है. यही वजह है कि बर्फ के बिजनेस को गर्मियों में एक प्रॉफिट वाला कारोबार माना जाता है. सही जगह और सही मशीन के साथ इस बिजनेस को शुरू करके हर महीने अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. (Photo: Getty)

व्यस्त जगहों पर लगाएं प्लांट
  • 3/9

बर्फ का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले जगह का चयन करना जरूरी होता है. ऐसे जगह में प्लांट लगाएं जहां से बाजार, होटल और मछली मंडी आसपास में हो, इससे सप्लाई में दिक्कतें नहीं आएंगी, मांग लगातार बनी रहती है. (Photo: Getty)
 

Advertisement
प्लांट लगाने के लिए आइस ब्लॉक मशीन की जरूरत
  • 4/9

आमतौर पर 400 से 800 वर्ग फुट की जगह इस काम के लिए पर्याप्त मानी जाती है. इसके साथ ही वहां पानी और बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले बर्फ बनाने वाली मशीन लेनी होगी. जिसे आइस ब्लॉक मशीन (Ice Block Making Machine) कहा जाता है. इसके अलावा पानी का टैंक, डीप फ्रीजर या कोल्ड स्टोरेज और बर्फ तोड़ने वाली मशीन (आइस क्रशर) की भी जरूरत पड़ती है. (Photo: AI Generated)

सबसे ज्यादा मशीन की लागत
  • 5/9


1 टन कैपेसिटी वाली आइस ब्लॉक मेकिंग मशीन करीब 2 लाख रुपये में मिलती है. आइस ब्लॉक मेकिंग मशीन बेचने वाली कंपनियां खुद ही इन्हें इन्सटॉल करने की सर्विस भी प्रोवाइड करती हैं, जिसके लिए 1 लाख रुपये के आसपास का चार्ज करती हैं. इसके अलावा अन्य जरूरी रॉ मटीरियल्स पर 50 हजार रुपये के आसपास का खर्च आता है. एक अनुमान के मुताबिक 2.50 लाख से 4 लाख रुपये की शुरुआत निवेश से आप बर्फ बनाना शुरू कर सकते हैं. (Photo: Getty)

लाइसेंस की भी जरूरत
  • 6/9


लाइसेंस के मामले में छोटे स्तर पर इस कारोबार को शुरू करने के लिए स्थानीय नगर निगम या नगर पालिका से ट्रेड लाइसेंस लेना होता है. अगर बर्फ का इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों में किया जाना है, तो इसके लिए Food Safety and Standards Authority of India से रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी होता है. (Photo: Getty)

पहले दिन से कमाई
  • 7/9

प्रोडक्शन की बात करें तो एक छोटी आइस ब्लॉक मशीन से रोजाना करीब 80 से 100 बर्फ के ब्लॉक तैयार किए जा सकते हैं. आमतौर पर एक ब्लॉक का वजन 20 से 25 किलो होता है, और बाजार में इसकी कीमत 120 से 150 रुपये तक मिल जाती है. अगर औसतन 130 रुपये प्रति ब्लॉक के हिसाब से बिक्री होती है, तो रोजाना 100 ब्लॉक बेचकर लगभग 13,000 रुपये तक का कारोबार किया जा सकता है. (Photo: AI Generated)

एक लाख रुपये महीने आराम से कमाई
  • 8/9

हालांकि इसमें बिजली, पानी और मैनपावर जैसे दैनिक खर्च भी शामिल होते हैं. बिजली का खर्च लगभग 1500 रुपये प्रतिदिन मान सकते हैं, जबकि पानी और मजदूरी मिलाकर डेली खर्च करीब 3000 रुपये तक पहुंच सकता है. ट्रांसपोर्ट पर खर्च 1000 रुपये मानकर चलें. ऐसे में रोजाना लगभग 8,000 से 9,000 रुपये तक का शुद्ध मुनाफा संभव है. ये एक ऐसा बिजनेस है, जो कि महीने के 30 दिनों रन होने वाला है. 
 

नौकरी से कैसे बेहतर?
  • 9/9

इस हिसाब से महीनेभर में सभी खर्च काटकर 2 लाख रुपये तक का बचत संभव है, इसमें आप अपनी हर महीने करीब 50 हजार रुपये पूंजी निकाल भी सकते हैं. फिर भी 1-1.50 लाख रुपये तक कमाई कर सकते हैं, यानी एक आम नौकरी के मुकाबले ये बिजनेस बेहतर है. यही वजह है कि बर्फ बनाने का कारोबार छोटे शहरों और कस्बों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. (Photo: Getty)

(नोट: बिजनेस शुरू करने के पहले इस फील्ड के एक्सपर्ट से मदद जरूर लें)

Advertisement
Advertisement
Advertisement