scorecardresearch
 

PNB Warning: पीएनबी में है आपका भी खाता, तो हो जाएं अलर्ट, 15 अप्रैल के बाद हो सकता है बंद!

PNB Bank Alert: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अपने खाताधारकों को सोशल मीडिया के जरिए भी ये जानकारी शेयर की गई है और 15 अप्रैल के बाद अकाउंट बंद किए जाने की चेतावनी दी है.

Advertisement
X
पंजाब नेशनल बैंक ने तय की 15 अप्रैल की डेडलाइन. (File Photo: ITG)
पंजाब नेशनल बैंक ने तय की 15 अप्रैल की डेडलाइन. (File Photo: ITG)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank) में आपका भी खाता है? तो फिर ये खबर आपके लिए खास है, क्योंकि पीएनबी की ओर से ऐसे अकाउंट होल्डर्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिनके खाते में बीते तीन साल से किसी भी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है. बैंक की ओर से इस तरह के ग्राहकों को चेतावनी दी गई है कि अगर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो फिर 15 अप्रैल 2026 के बाद ये खाते बंद कर दिए जाएंगे. 

खाते में बैलेंस Zero, तो हो जाएं अलर्ट
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अकाउंट निष्क्रिय किए जाने की ये कार्रवाई सिर्फ उन खातों पर लागू होगी, जो पिछले तीन वर्षों से निष्क्रिय हैं और वर्तमान में उनका बैलेंस जीरो है. बैंक ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) के जरिए भी एक पोस्ट से जानकारी शेयर की है और ऐसे अकाउंट को एक्टिव करने की अपील की है. 

चेतावनी देने के साथ ही पीएनबी ने इस तरह के खाताधारकों को सलाह दी हैस कि 15 अप्रैल की तय की गई समयसीमा तक अपने खातों को दोबारा एक्टिव कर लें. इसके लिए नजदीकी पीएनबी ब्रांच में जा सकते हैं और अपने ग्राहक को जानें यानी केवाईसी पूरी करा सकते हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया गया है कि इस डेडलाइन तक खाता एक्टिव नहीं होने पर अगले दिन यानी 16 अप्रैल या उसके बाद बिना किसी अलर्ट के वो खाता बंद कर दिया जाएगा. एक साधारण केवाईसी अपडेट पूरा करने या लेन-देन शुरू करने से खाता बंद होने से बचा जा सकता है.

Advertisement

क्यों बैंक को लेना पड़ा ये फैसला? 
पंजाब नेशनल बैंक ने साफ किया है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य निष्क्रिय खातों से जुड़े जोखिम को कम करना है. किसी भी धोखाधड़ी की आशंका के चलते ऐसे निष्क्रिय या बिना बैलेंस और ट्रांजैक्शन के चालू खातों पर बैंकों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही समय-समय पर खातों की KYC अपडेट करना बैंकिंग नियमों का हिस्सा है. 

बैंक ने कहा है कि जो ग्राहक अपने बैंक अकाउंट की स्थिति की सही जानकारी पता नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में उन्हें अपनी बैंक ब्रांच से तुरंत संपर्क करना चाहिए और ये जल्द से जल्द किया जाना चाहिए. खासकर उन लोगों को जिन्हें कुछ सालों में अपने अकाउंट का उपयोग नहीं किया हो. 

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल हैं और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (PNB Market Cap) 1.30 लाख करोड़ है. शेयर मार्केट में लिस्ट पीएनबी शेयर की बात करें, तो बुधवार को ये करीब 1 फीसदी चढ़कर 113.10 रुपये पर क्लोज हुआ. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement