scorecardresearch
 

रात 1 बजे खाली सड़क, फिर भी नहीं तोड़ी रेड लाइट; सिंगापुर का वीडियो वायरल

सिंगापुर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोग वीडियो देखकर कह रहे हैं कि काश भारत में भी लोग नियमों का पालन इतनी ही गंभीरता से करते.

Advertisement
X
सिंगापुर में रहने वाली भारतीय महिला कृतिका जैन ने यह वीडियो शेयर किया है (Photo: ITG)
सिंगापुर में रहने वाली भारतीय महिला कृतिका जैन ने यह वीडियो शेयर किया है (Photo: ITG)

किसी देश की पहचान सिर्फ उसकी ऊंची इमारतों या चमकदार सड़कों से नहीं बनती, बल्कि वहां के लोगों की छोटी-छोटी आदतें भी बहुत कुछ बताती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रात के 1 बजे एक शख्स खाली सड़क होने के बावजूद पैदल यात्रियों के लिए हरी बत्ती का इंतजार करता नजर आता है.

सिंगापुर में रहने वाली भारतीय महिला कृतिका जैन ने यह वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि मुझे नहीं पता कि यह आदत है, अनुशासन है या फिर लोगों की सोच का हिस्सा. यह बहुत छोटी-सी बात है, लेकिन बहुत कुछ कह जाती है.

वीडियो में एक अकेला पैदल यात्री रात के सन्नाटे में सड़क किनारे खड़ा दिखाई देता है. सड़क लगभग खाली है और आसपास कोई खास ट्रैफिक भी नजर नहीं आता. इसके बावजूद वह शख्स सड़क पार नहीं करता और सिग्नल के हरा होने का इंतजार करता है. हरी बत्ती मिलते ही वह सड़क पार करता है.

यह भी पढ़ें: 72 लाख सालाना पैकेज ठुकराने वाले टेकी ने बताईं 3 वजहें, लोग बोले- ऐसा क्यों किया?

वीडियो पर एक टेक्स्ट भी लिखा गया था, जिसमें कहा गया कि रात 1 बजे सिंगापुर में किसी अनजान व्यक्ति को पैदल यात्री सिग्नल के हरा होने का इंतजार करते देखना यह दिखाता है कि छोटी-छोटी आदतें किसी देश को आकार देती हैं.

Advertisement

देखें वीडियो

 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ और 4.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया. कई लोगों ने इसे अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण बताया.

एक यूजर ने लिखा कि अनुशासन का सबसे ऊंचा स्तर. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट में ऐसा सिर्फ सिंगापुर में नहीं, जर्मनी में भी देखने को मिलता है.

कृतिका जैन ने यह भी बताया कि उन्हें यह वीडियो बनाने की प्रेरणा लुइस निको की एक रील से मिली थी. उस वीडियो में जापान में सुबह 4 बजे एक शख्स लगभग खाली सड़क पर भी हरी बत्ती का इंतजार करता दिखाई दिया था.

दोनों वीडियो की समानता ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छेड़ दी है. कई लोगों का मानना है कि रोजमर्रा की ऐसी छोटी आदतें किसी समाज की सोच, नागरिक जिम्मेदारी और नियमों के प्रति उसके नजरिए को दिखाती हैं. यही वजह है कि यह साधारण-सा वीडियो लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement