scorecardresearch
 

भविष्य बताने वाली बिल्ली चर्चा में! इस दिन दुनिया खत्म होने के दिए संकेत

इन दिनों भविष्य बताने वाली एक बिल्ली की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है. इस बिल्ली के भविष्य देखने की क्षमता पर भरोसा करने वाले लोगों के दावे के मुताबिक, 2027 में दुनिया खत्म हो सकती है.

Advertisement
X
रूस की ये बिल्ली बता देती है लोगों का भविष्य (Photo - Instagram/@hariton.cat)
रूस की ये बिल्ली बता देती है लोगों का भविष्य (Photo - Instagram/@hariton.cat)

रूस की एक बिल्ली मानवता के भविष्य के बारे में अपनी अनोखी भविष्यवाणियों से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. खारिटन ​​नाम की इस नारंगी रंग की बिल्ली के दस लाख से अधिक ऑनलाइन फॉलोअर्स हैं, जो इस बिल्ली को अपने मालिक के सवालों का जवाब उसके सामने मैट पर रखे बटनों को दबाकर देते हुए देखना पसंद करते हैं.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने दावा किया है कि बिल्ली में भविष्य देखने की क्षमता है. वह इंसानों की भाषा समझती है, क्योंकि वह अपने मालिक को घूरती है और उनके सवाल खत्म होने के बाद ही जवाब देने के लिए आगे बढ़ती है. कई लोगों का मानना ​​है कि यह चार पैरों वाली भविष्यवक्ता जवाब देने से पहले सोचती हैं.

अपने प्रशंसकों के हां और ना वाले सवालों के जवाब देने के साथ-साथ, खारिटन ​​कभी-कभी उनसे बातचीत भी करती है. बिल्ली के मालिक ने उसके मैट पर  कई बटन रखे हैं, ताकि बिल्ली अपने भावानाओं को व्यक्त कर सके. उसके  प्रशंसक जोर देकर कहते हैं कि बिल्ली  केवल उसकी बुद्धिमत्ता के कारण नहीं बल्कि भविष्यवाणी करने की उसकी क्षमता के कारण भी चर्चा में है. खारिटन की सबसे लोकप्रिय भविष्यवाणियों में से एक दुनिया के अंत को लेकर संकेत देने के हैं. 

Advertisement

 भविष्यवक्ता बाबा वांगा ने भविष्यवाणी की थी कि 12 अप्रैल, 2026 को नरक के द्वार खुलेंगे - यानी आज से दो दिन बाद! उनके अनुयायी यह देखने के लिए उत्सुक थे कि क्या बिल्ली को भी ऐसा ही लगता है. सौभाग्य से, खारिटन ​​को पूरा विश्वास है कि दुनिया कुछ ही घंटों में खत्म नहीं होगी और उसने दो बार 'नहीं' बटन दबाकर यह संकेत दिया. 

विचित्र रूप से, उस भविष्यवक्ता बिल्ली से यह भी पूछा गया कि क्या टाइप 1 मधुमेह का इलाज मिल पाएगा. बिल्ली ने हां में जवाब दिया, जिससे चिकित्सा जगत में एक बड़ी सफलता मिलने की संभावना है और कई प्रशंसकों ने इस खुशखबरी का जश्न भी मनाया.

इस कैट ने यह भी भविष्यवाणी की कि वैज्ञानिक जल्द ही बुढ़ापे की प्रक्रिया को रोकने का तरीका खोज लेंगे और साथ ही यह भी कहा कि निकट भविष्य में कोई और महामारी नहीं आएगी. हालांकि, सब कुछ इतना अच्छा नहीं है. क्योंकि बिल्ली ने आत्मविश्वास से भविष्यवाणी की है कि 2027 में किसी समय दुनिया का अंत हो जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement