scorecardresearch
 

गोमांस खाना 'अमानवीय कृत्य', देश हो रहा है शर्मसार: इंद्रेश कुमार

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि पूरे विश्व में गाय को मानवीय प्राणी घोषित करनी चाहिए. जब गाय विश्वस्तर पर मानवीय प्राणी घोषित हो जाएगी तो भारत में खुद ही राष्ट्रीय प्राणी बन जाएगी. जिस तरह से विश्व में योग को विश्व स्तर माना गया है उसी तरह विश्व स्तर पर गाय को मानवीय प्राणी बनाया जाए.

Advertisement
X
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि पूरे विश्व में गाय को मानवीय प्राणी घोषित करनी चाहिए. जब गाय विश्वस्तर पर मानवीय प्राणी घोषित हो जाएगी तो भारत में खुद ही राष्ट्रीय प्राणी बन जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से विश्व में योग को विश्व स्तर माना गया है, उसी तरह विश्व स्तर पर गाय को मानवीय प्राणी बनाया जाए. गोमांस का सेवन करनेवाले शैतान की पार्टी के लोग हैं. गोमांस खाना किसी भी तरह से किसी का मौलिक अधिकार नहीं हो सकता है.

किरण रिजिजू का बचाव
गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के बीफ खानेवाले बयान पर उन्होंने कहा कि कोई अज्ञानतावश पशुबलि करता है और मांस का सेवन करता है तो उससे मांस का सेवन छुड़ाने के प्रयास होने चाहिए. ऐसे लोगों को सुधारते हैं. अब उनमें सुधार आ गया है, उसकी सरहाना करनी चाहिए. केरल की घटना को सही ठहराने के लिए किरण रिजिजू को सामने लाना गलत है.

Advertisement

गो-रक्षा के दौरान मारपीट की घटना सही है
देश में 90 फीसदी लोग गाय के दूध पर निर्भर हैं. गोबर उनकी ऊर्जा है और गोमूत्र बिमारी की दवा है. गोमांस के सेवन पर बहस करने वाले शैतानी प्रवृति के हैं. दुनियाभर के धर्मगुरुओं को इसके लिए सामने आना चाहिए. इंद्रेश कुमार ने गोरक्षा के दौरान मारपीट की घटना को सही ठहराते हुए कहा कि जब गाय को कोई काटने ले जाता है और उत्तेजनावश कोई कुछ कर देता है तो सामने वाले को समझना चाहिए की सिर्फ बहू-बेटी की इज्ज़त पर हाथ डालनेवाले का ही मानवाधिकार नहीं है बल्कि रक्षा करने वाले के भी मानवाधिकार हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि गोरक्षकों को हिंसा से बचना चाहिए.

जल्द बनेगा राम मंदिर
राम मंदिर के सवाल पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि लोग चाहते हैं कि जल्दी से राममंदिर बने और मुसलमान भी चाहते हैं कि वहां भव्य मंदिर बने, वे इसके लिए धन और तन से सहयोग देना चाहते हैं. मैं समझता हूं जल्दी राम मंदिर बनेगा. लाखों-करोड़ों लोग आएंगे तो उनकी भी कमाई बढ़ेगी. वैसे भी वहां मुसलमानों के लिए हराम की जमीन पर मस्जिद बनी हुई है, वहां वो नमाज तक नहीं करते हैं.

2019 के चुनाव मे किया जीत का दावा

इंद्रेश कुमार ने कहा कि पहली बार देश में लोग समझ रहे हैं कि उनका कोई शहंशाह देश की गद्दी पर बैठा है और 2019 भी जीत मिलेगी.

Advertisement

अजमेर बम ब्लास्ट षडयंत्र
अजमेर बम ब्लास्ट में खुद के एनआईए के क्लीन चिट देने के मसले पर 24 जून की सुनवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे एक षडयंत्र के तहत फंसाया गया था और कोर्ट के मामले में मैं कोई बात नहीं करना चाहूंगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement