scorecardresearch
 

रोटी जल जाने पर पति ने दिया तीन तलाक, सिगरेट से भी दागा

रजिया ने आरोप लगाया कि पति के तलाक देने और घर से निकाले जाने की शिकायत लेकर वह पहले थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया था. इसके बाद वह अपर पुलिस अधीक्षक से मिली.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के पहरेथा गांव में एक मुस्लिम युवक ने रोटी जल जाने पर अपनी बीवी को ‘तीन तलाक’ बोलकर घर से निकाल दिया.

भाषा के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक बंशराज यादव ने बताया है कि पहरेथा गांव की 24 साल की मुस्लिम युवती ने उनके पास आकर शिकायत की कि रोटी जल जाने की वजह से पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया है. महिला ने इस बात का शिकायती पत्र दिया है.

इस मामले में घरेलू हिंसा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश थाने को दिया गया है. उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र के अनुसार करहरा गांव की रजिया का निकाह पहरेथा गांव के निहाल खां के साथ 4 जुलाई 2017 को हुआ था.

रजिया ने आरोप लगाया कि पति के तलाक देने और घर से निकाले जाने की शिकायत लेकर वह पहले थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया था. इसके बाद वह अपर पुलिस अधीक्षक से मिली.

Advertisement

उसने यह भी आरोप लगाया कि तलाक देने से तीन दिन पहले उसके पति ने जलती सिगरेट से उसके शरीर के कई हिस्सों को जलाया भी था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement