scorecardresearch
 

गर्मी की वजह से पहने थे शॉर्ट ड्रेस, एयरहोस्टेस ने महिला को फ्लाइट में चढ़ने से रोका

इन दिनों यूरोप में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में एक महिला स्पोर्ट्स वियर पहनकर एयरपोर्ट चली है. जैसा कि वह दावा कर रही है. अंतिम समय में फ्लाइट में चढ़ने से पहले एयरहोस्टेस ने उसे रोक दिया. उससे ऊपर जैकेट पहनने को कहा गया, वरना ऐसे ड्रेस में वह फ्लाइट में नहीं चढ़ सकती थी.

Advertisement
X
शॉर्ट कपड़े पहनकर महिला को फ्लाइट में घुसने की नहीं दी एंट्री (Photo - AI Generated)
शॉर्ट कपड़े पहनकर महिला को फ्लाइट में घुसने की नहीं दी एंट्री (Photo - AI Generated)

एक महिला को फ्लाइट में बोर्डिंग से पहले ऊपर कपड़ा पहने होने के बावजूद एक जैकेट ढूंढकर पहनना पड़ा. तब जाकर उसे अंदर आने की एंट्री मिली. क्योंकि, एयरहोस्टेस ने उसे छोटे टॉप पहनकर विमान के अंदर नहीं घुसने दिय़ा.
 
यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में लोग चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए शॉर्ट्स पहनने को प्राथमिकता दे रहे हैं. महिलाएं क्रॉप टॉप, शॉर्ट्स और इसी तरह के कम्फर्टेबल कपड़े पहन रही हैं, जिससे भीषण गर्मी में भी राहत मिल सके.  

शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहनकर एक महिला फ्लाइट में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. तभी एयरहोस्टेस ने अंदर जाने से रोक दिया.क्योंकि उसका पहनावा बहुत ही खुला लगा.  एड्डा पिल्ज़, जो ऑनलाइन एड्डा एलिसा के नाम से जानी जाती हैं, का कहना है कि उन्हें बोर्डिंग गेट पर रोक दिया गया और कहा गया कि वह हाफ नैकेड लग रही हैं.

उस वक्त तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने के कारण 25 साल की युवती ने स्पोर्ट्स वियर पहने हुए थे. बताया जाता है कि जब वह लुफ्थांसा की उड़ान में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसे रोक दिया गया.

एड्डा ने बताया कि जब वह अपना बोर्डिंग पास स्कैन करने की कोशिश कर रही थी. तब लुफ्थांसा की एक महिला कर्मी ने उसे रोक दिया. इन्फ्लुएंसर के अनुसार, एयरहोस्टेस ने उससे कहा कि आप बोर्ड नहीं कर सकतीं. जब एड्डा ने पूछा कि ऐसा क्यों है, तो उसने जवाब दिया कि आपने ठीक से कपड़े नहीं पहने हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हनीमून पर गया था कपल, इस एक गलती से हुई पति की मौत, देखती रह गई पत्नी

एड्डा ने कहा कि उसने सामान्य स्पोर्ट्सवियर पहना था, फिर भी उसे अपने शरीर को ढकने के लिए कहा गया. उसने एक जैकेट लाकर पहनी और फिर उसे पूरी तरह से ज़िप बंद करने के लिए कहा गया, तभी उसे विमान में चढ़ने की अनुमति दी गई.

एड्डा ने कहा कि अगर ऐसा नियम है, तो मैं उन्हें स्वीकार करती हूं, लेकिन फिर मुझे नियम दिखाओ. लुफ्थांसा ने कहा कि ऐसे शब्द हमारे स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं हैं और उनके कर्मचारियों द्वारा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया होगा. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को सार्वजनिक यात्रा के अनुरूप कपड़े पहनने चाहिए जो साथ में यात्रा कर रहे हर तरह के सहयात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित न करें.

यह भी पढ़ें: 'पीछे-पीछे किचन तक आ गया...' फ्लाइट में एयरहोस्टेस को परेशान करता रहा शख्स, हुई जेल!

यह इसकी सामान्य शर्तों का हिस्सा है, जिसके तहत कर्मचारियों को अपने विवेक का इस्तेमाल करने की अनुमति है. एयरलाइन ने कहा कि वह अनियमितताओं की रिपोर्टों को गंभीरता से लेती है और ऐसी घटनाओं की आंतरिक रूप से समीक्षा करती है. जैकेट पहनने के बाद एड्डा सफलतापूर्वक विमान में सवार हो गई.  

Advertisement

विश्वभर की एयरलाइंस अपने नियमों के तहत 'आपत्तिजनक' या 'अनुचित' पोशाक को अस्वीकार करने का अधिकार रखती हैं. इसके कारणों में यात्रियों के बीच टकराव को रोकना, निकासी के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता शामिल हैं. 'उचित' की परिभाषा अक्सर व्यक्तिपरक रहती है, जिससे कर्मचारियों के विवेक की गुंजाइश बनी रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement