scorecardresearch
 

हनीमून पर गया था कपल, इस एक गलती से हुई पति की मौत, देखती रह गई पत्नी

शादी के बाद हनीमून पर एक कपल ग्रीस गया हुआ था. इस दौरान मस्ती मजाक में पति की एक गलती की वजह से मौत हो गई. यह हादसा नई- नवेली दुल्हन की आंखों के सामने हुआ. जानते हैं आखिर पति ने ऐसा क्या किया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई.

Advertisement
X
हनीमून पर गए कपल के साथ हुआ हादसा, दुल्हन के सामने दूल्हे की गई जान (Photo - AI generated)
हनीमून पर गए कपल के साथ हुआ हादसा, दुल्हन के सामने दूल्हे की गई जान (Photo - AI generated)

शादी के बाद हनीमून टाइम किसी भी कपल की लाइफ का गोल्डन मोमेंट माना जाता है. जब कोई शादीशुदा जोड़ा हनीमून पर जाता है, तो उनकी आंखों में एक अलग सी उम्मीद की चमक होती है, जो  आने वाले भविष्य के सपनों से सजी दिखती है. ऐसा खुशनुमा वक्त कभी- कभी एक छोटी सी गलती की वजह से जिंदगी भर के लिए एक बुरे सपने में बदल सकता है. 

ग्रीस में समुद्र किनारे हनीमून ट्रिप पर गए एक जोड़े के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. देखते ही देखते नई- नवेली दुल्हन के सामने उसकी पूरी जिंदगी उजड़ गई. उसके आंखों में सजे सपने धुल गए और कुछ ही सेकंड में आने वाले भविष्य से बंधी उम्मीद की चमक घनघोर अंधेरे में हमेशा के लिए गुम हो गई.     

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुलेमान नाम का शख्स अपनी पत्नी के साथ हनीमून ट्रिप पर ग्रीस गया हुआ था. इस दौरान दूल्हे ने अपनी पत्नी के सामने काफी ऊंचाई से समुद्र में छलांग लगा दी. सिर के बल पानी में गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई.

11 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा दूल्हा
27 साल का  सुलेमान सरिफे समुद्र में सिर के बल गिरा था. इस वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसके सिर पर गहरी चोट आई. इस हाससे में उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं. उसे तुर्किये के फेथिये में 11 दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कार में बंद हो गए बच्चे, मां को पता भी नहीं चला, गर्मी से चली गई जान!

यह भयावह हादसा सुलेमान के हनीमून के तीसरे दिन हुआ. पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली यात्रा के दौरान, सुलेमान अपने साथी के सामने एक ऊंचे स्थान से समुद्र में छलांग लगा दी. सुलेमान की पत्नी दहशत भरी निगाहों से देखती रही. जब वह समुद्र में गिरा और गंभीर चोटों के साथ पानी से बाहर निकाला गया.

शादी के दो सप्ताह बाद ही हो गई मौत
सुलेमान को गंभीर हालत में पास के मुगला सिटकी कोकमान विश्वविद्यालय चिकित्सा संकाय अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने 11 दिनों तक उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अंत में गंभीर चोट की वजह से उसकी मृत्यु हो गई. सुलेमान को उसकी शादी के ठीक दो सप्ताह बाद 6 जून को मृत घोषित कर दिया गया.

खबरों के मुताबिक, वह तुर्गुटलु कस्बे में एक अचार बनाने के कारखाने में काम करता था. सुलेमान का अंतिम संस्कार कुटुक मिनारे मस्जिद में हुआ, जिसके बाद उन्हें अलासेहिर के नए कब्रिस्तान में दफनाया गया.

यह भी पढ़ें: पोता-पोती को बचाने आग में कूदे दादा, लोगों ने नाम रख दिया 'सुपरमैन'

यह घटना ग्रीस में समुद्र में एक ब्रिटिश किशोर पर्यटक की मौत के बाद घटी है. वह लड़का छुट्टी के दौरान एक खतरनाक माने जाने वाले समुद्र तट पर पानी में कूद गया था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि खतरे की चेतावनी के बावजूद, उन्होंने खतरे को नजरअंदाज करते हुए गोता लगाने का फैसला किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement