वैसे तो हमारे देश को ही विविधताओं में एकता वाले देश का तमगा प्राप्त है लेकिन कई बार यह निजी विविधताएं ही कुछ लोगों के लिए दिक्कतों का सबब बन जाती हैं. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के वासी धर्मेंद्र राजपूत देश के सबसे लंबे व्यक्ति हैं. उनकी कुल लंबाई 8 फीट 1 इंच है. 2013 में उन्हें देश का सबसे लंबा व्यक्ति घोषित किया गया.
वे चाहे जहां चले जाएं लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं. सेल्फी लेना चाहते हैं. उन्हें लोग किसी सेलेब्रिटी की तरह ट्रीट करते हैं लेकिन वे फिर भी परेशान हैं.
लंबाई की वजह से नहीं हो रही शादी...
धर्मेंद्र वैसे तो आम जनता के लिए कौतूहल और सेलिब्रेटी दोनों हैं. अपनी लंबाई की वजह से वे हर जगह खासी भीड़ इकट्ठा कर लेते हैं मगर उनकी इस लंबाई की वजह से कोई लड़की नहीं मिल रही. उनसे शादी करने को राजी नहीं हो रहा. उनकी यह खासियत ही उन्हें अकेली जिंदगी बिताने के लिए मजबूर किए हुए है.
सर्कस में कर चुके हैं काम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से रहते हैं परेशान...
अब यह तो जाहिर फैक्ट है कि ऐसी विविधता वाले लोगों को सर्कस वाले अपने यहां काम देते हैं लेकिन वे उन्हें कुछ खास कीमत अदा नहीं करते. इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी तो के लिए ही बने हैं. कहीं सिर टकराता है तो कहीं टांग. वे हर जगह और हर में गर्दन और शरीर झुका कर ही चलने को मजबूर हैं.