scorecardresearch
 

लंदन में भारतीय आम बेचती महिला का वीडियो वायरल, जानिए कितनी है कीमत

लंदन में देसी अंदाज में बिक रहे भारतीय आमों का वीडियो वायरल है, जहां भारत में सस्ता मिलने वाला यही फल विदेश पहुंचते ही प्रीमियम बन गया है. इस वीडियो ने दिखाया कि देश बदलते ही आम की कीमत और उसकी अहमियत दोनों कैसे बदल जाती हैं.

Advertisement
X
स्टोर में इस समय केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आम उपलब्ध हैं (Photo:Insta/@gayatri_farmers_store)
स्टोर में इस समय केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आम उपलब्ध हैं (Photo:Insta/@gayatri_farmers_store)

आम का सीजन शुरू हो चुका है और इसके दीवाने सिर्फ भारत या पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं. खासतौर पर भारतीय आमों की मांग वैश्विक स्तर पर काफी ज्यादा है. ऐसे में सवाल उठता है कि जो आम भारत में आसानी से और अपेक्षाकृत सस्ते दाम पर मिल जाता है, वही लंदन जैसे शहर में आखिर कितनी कीमत पर बिकता होगा.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे Gayatri Farmers Store नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है. यह यूके में स्थित एक भारतीय ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर है, जो Harrow से पूरे देश में डिलीवरी करता है. वीडियो में आम बेचने का अंदाज बिल्कुल देसी है.ठेले पर आम रखे हैं और एक भारतीय महिला आवाज लगाकर बेच रही है कि आम ले लो आम ले लो.

स्टोर में इस समय केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आम उपलब्ध हैं. कीमत भी लोगों का ध्यान खींच रही है. केसर करीब 16 पाउंड प्रति दर्जन और अलफांसो करीब 18 पाउंड प्रति दर्जन बताया गया है.

भारत vs लंदन: कितना है फर्क

अगर इन दामों की तुलना भारत से करें, तो अंतर साफ दिखता है. भारत में आम आमतौर पर 40 से 100 रुपये प्रति किलो तक मिल जाते हैं, जबकि प्रीमियम अल्फांसो आम 700 से 2000 रुपये प्रति दर्जन तक बिकते हैं.

Advertisement

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार, खासकर लंदन में, केसर और अल्फांसो आम की कीमत 1500 से 3000 रुपये या उससे ज्यादा प्रति दर्जन तक पहुंच जाती है. यानी जो आम भारत में आम फल है, वही विदेश में प्रीमियम प्रोडक्ट बन जाता है.

देखें वीडियो

क्यों महंगे हो जाते हैं आम

विदेशों में आम की कीमत ज्यादा होने की वजह इम्पोर्ट लागत, एयर कार्गो, पैकेजिंग और सीमित सप्लाई है. इसके अलावा भारतीय आमों की क्वालिटी और स्वाद की वजह से उनकी मांग भी ज्यादा रहती है.

यही वजह है कि भारत में आसानी से मिलने वाला आम, लंदन पहुंचते-पहुंचते 2 से 4 गुना तक महंगा हो जाता है. यही फर्क इस वायरल वीडियो को और दिलचस्प बना रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement