सरकारी नौकरी को लेकर लोगों में तरह-तरह की धारणाएं हैं. इसके लिए लोग सालों-साल पढ़ाई करते हैं. इसके बाद कई नौकरी पाने में सफल हो जाते हैं तो कई असफल भी होते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक सरकारी नौकरी के बारे में अलग अंदाज में बात कर रहा है. इस वीडियो को IAS अधिकारी डॉक्टर सुमिता मिश्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
वीडियो को शेयर करते हुए IAS सुमिता मिश्रा ने इसके कैप्शन में लिखा- 'सरकारी नौकरी को लेकर इनकी राय सुनिए.' वीडियो में युवक कहता है कि देश में पारले-जी के बाद जो इज्जत कमाई है, वो बस सरकारी नौकरी ने ही कमाई है.
युवक आगे कहता है कि आईफोन तो ओवररेटेड है, एक किडनी में आ जाता है. मगर सरकारी नौकरी यहां (दिल) अटैक करती है. गली का हर दूसरा लड़का सरकारी नौकरी के लिए अपनी जवानी झोंक रहा है. उन सबकी अपनी वजह है. जैसे- किसी को इंतकाम पूरा करना है. किसी को इज्जत चाहिए तो किसी को कुछ और. इतनी तैयारी अगर ओलंपिक के लिए करते तो गोल्ड की जगह शायद डायमंड मिल जाता. हालांकि, डायमंड होता नहीं है लेकिन इतनी कड़ी तैयारी देख के दे देते.
सरकारी नौकरी को लेकर इनकी राय सुनिए॥ 😂
— Dr Sumita Misra IAS (@sumitamisra)
ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक साढ़े 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है साथ ही सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है.
एक यूजर ने लिखा- सच्चाई है, दर्द बयां कर रहा है वो. तो एक अन्य यूजर ने कहा- यही सोच बेरोजगार बना रही है. अनिल नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं- जिनको मिल गई उनका अलग राग है, जिनको ना मिली उनका अलग. सबका अपना-अपना रोना.
दर्द बयां कर रहा है बेचारा,
— जीतेन्द्र अविरल भारद्वाज (@12890bharti)
क्योंकि बिना सरकारी नौकरी वाले लड़को की मुशिकल से हो पा रही है,
यही सोच बेरोजगार बना रही है
— chandan shahi 🇮🇳🚩🚩 (@chandan17127259)
राय नही हकीकत बोला रहा .....
— Shashikant Pathak (@Shashikant_Ptk)
जिनको मिल गई उनका अलग राग है,
— Anil Mor (@yehhaimore)
जिनको ना मिली उनका अलग।
सबका अपना अपना रोना।
🤣🤣🤣🤣🤣
बिलकुल सही कहा। यह हमारे देश की विडंबना है।
— Shesh Nath Pandey (@navdrohi)
मैडम इनकी भावनाओं को सुनिए उनके कहने का मतलब क्या है यह ताने दे रहे हैं भारत के सरकार को जिन्होंने सिस्टम को इतना भृस्टि रिश्वतखोरी बना दिया है जिनमें नौकरी पाना आसान नहीं कठिनाई मेहनत करने के बाद भी
— Amir Shek🇮🇳🌾 (@AmirShek)
बता दें कि IAS Sumita Misra वर्तमान में वह हरियाणा Agriculture & Farmers Welfare की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की चेयरमैन हैं. ट्विटर पर उन्हें 1 लाख 29 हजार से अधिक फॉलो करते हैं. सुमिता मिश्रा की लेखन में रुचि है. वो कविताएं लिखती हैं. हाल ही में उनकी एक किताब आई है.
IAS सुमिता के इस काव्य संग्रह का नाम 'लम्हों की शबनम' है. हालांकि, इससे पहले भी वो कई अन्य किताबें लिख चुकी हैं. इनमें 'ए लाइफ ऑफ लाइट', 'वक्त के उजाले' और 'जरा सी धूप' शामिल हैं. उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी है.