scorecardresearch
 

जेन अल्फा की अनोखी पूजा... आरती की जगह हरियाणवी सॉन्ग 'बैरण' गाने लगा बच्चा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा भगवान की आरती करते हुए एक पॉपुलर गाने को भक्ति अंदाज में गाता नजर आ रहा है. यह जेन-अल्फा का नया ट्रेंड बनता जा रहा है, जहां लोग गानों को आरती के रूप में पेश कर रहे हैं.

Advertisement
X
इस ट्रेंड पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. ( Photo: Instagram/ Vibes of People)
इस ट्रेंड पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. ( Photo: Instagram/ Vibes of People)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और दिलचस्प ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नई पीढ़ी यानी जेन-अल्फा भक्ति और म्यूजिक को एक अलग अंदाज में पेश करती नजर आ रहा है. एक वायरल वीडियो में एक बच्चा घर के मंदिर के सामने आरती करता दिख रहा है, लेकिन खास बात यह है कि वह पारंपरिक आरती की जगह एक लोकप्रिय गाने को आरती के रूप में गा रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के सामने दिया जलाकर आरती कर रहा है. पीछे दीवार पर ‘ॐ’ का चिन्ह बना हुआ है और मंदिर को अच्छे से सजाया गया है. माहौल पूरी तरह से धार्मिक है, लेकिन आरती का अंदाज थोड़ा अलग है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

पोस्ट पर छिड़ी बहस
यह ट्रेंड जेन-अल्फा के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जहां लोग फेमस गानों को नए तरीके से भक्ति के साथ जोड़कर पेश कर रहे हैं. खासतौर पर 'बैरंग' जैसे गानों को आरती की तरह गाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे क्रिएटिव और नया तरीका बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि धार्मिक चीजों को इस तरह बदलना सही नहीं है.

नई पीढ़ी निभा रही परंपरा
यह ट्रेंड दिखाता है कि नई पीढ़ी अपने तरीके से परंपराओं को अपनाने की कोशिश कर रही है. वे आधुनिकता और परंपरा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनकी आस्था भी बनी रहे और वे अपनी पसंद के अनुसार उसे व्यक्त भी कर सकें. कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो न सिर्फ एक ट्रेंड को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि समय के साथ आस्था और अभिव्यक्ति के तरीके कैसे बदल रहे हैं. अब यह देखने वाली बात होगी कि यह ट्रेंड आगे और कितना लोकप्रिय होता है और समाज इसे किस नजरिए से देखता है.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा-सब लोग इतने नाराज क्यों हैं? कम से कम वो कुछ गलत तो नहीं कर रहा... बस साफ दिल से भगवान के सामने अपनी सच्ची भावनाएं रख रहा है... बेमन से कुछ नहीं कर रहा? सिर्फ उस मुहावरे को सच साबित करने के लिए कि पत्थर की लकीर पिटना (भगवान भावनाओं को देखता है और वो देख सकता है... बाकी हम सब अपने काम से मतलब रखें). अब आपको पता चल गया होगा. आरती सिर्फ श्लोकों के बारे में नहीं है, बल्कि हृदय की पवित्रता के बारे में भी है. एक अन्य यूजर ने लिखा- यार अब भगवान को भी मॉडर्न होना ही पड़ेगा ना. मुझे पूरा यकीन है कि उनकी प्रार्थनाएं सुनी गईं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement