scorecardresearch
 

EXCLUSIVE: कन्हैया के नारेबाजी वाले वीडियो से हुई थी छेड़छाड़, 7 में से 2 वीडियो फर्जी पाए गए

इंडिया टुडे ने इस बारे में जानकारी दी थी कि वीडियो से छेड़छाड़ हुई है. फॉरेंसिक लैब की जांच ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है.

Advertisement
X
इंडिया टुडे ने रिपोर्ट में किया था खुलासा
इंडिया टुडे ने रिपोर्ट में किया था खुलासा

जेएनयू में नौ फरवरी को देशद्रोही नारेबाजी के आरोपी कन्हैया कुमार से जुड़े वीडियो से छेड़छाड़ की गई थी. फॉरेंसिक लैब में जांच के बाद पेश किए गए सात वीडियो में से दो को फर्जी पाया गया है. इंडिया टुडे ने इस बारे में जानकारी दी थी कि वीडियो से छेड़छाड़ हुई है. फॉरेंसिक लैब की जांच ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है.

सात में से दो वीडियो पूरी तरह फर्जी
दिल्ली सरकार के पास फॉरेंसिक जांच के लिए मामले से जुड़े कुल सात वीडियो भेजे गए थे. के ट्रूथ लैब की ओर से सौंपे गए फाइनल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में बताया गया है कि सात में दो वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं. बाकी वीडियो में भी छेड़छाड़ की गई है.

वीडियो से देशद्रोही साबित नहीं कर सकते
इन वीडियोज से जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देशद्रोही नारेबाजी करने का किया जा सकता. दिल्ली सरकार ने जांच रिपोर्ट पर इस बात की पुष्टि की है.

Advertisement

इंडिया टुडे ने की थी वीडियो की पड़ताल
इंडिया टुडे ने 18 फरवरी को अपनी था कि सोशल मीडिया के तमाम मंचों पर जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के भाषण की वायरल हो रही एक क्लिपिंग फैब्रिकेटेड है. इसमें 9 फरवरी के देशविरोधी नारों का ऑडियो, कन्हैया के 11 फरवरी के भाषण पर इंपोज किया गया है. मामला कोर्ट में है और इसका फैसला वही करेगी, लेकिन जिस वीडियो को कन्हैया के 'देशद्रोही' होने का सबूत माना जा रहा है , असल में गौर से देखने पर वीडियो की कलई खुलकर सामने आ जाती है.

आपस में मेल नहीं खाते ऑडियो और वीडियो
इस वीडियो की जांच करने पर पता चलता है कि दोनों आपस में मेल नहीं खाते. बताया जा रहा है कि वीडियो 11 फरवरी का है और उसमें इस्तेमाल किया गया ऑडियो 9 फरवरी का. यानी वीडियो वह है, जिसमें कन्हैया संघ और बीजेपी के ख‍िलाफ अपनी बात रख रहा है. वह संघवाद से आजादी की बात कर रहा है. जबकि ऑडियो वह जिसमें की जा रही है.

तकनीक के सहारे नफरत फैलाने की कोशिश
यानी तकनीक का सहारा लेकर तस्वीर वही रखी गई है, जबकि आवाज बदल जाती है. हालांकि, सोशल मीडिया पर सबूत दिखाया जा रहा है कि 9 फरवरी को भी शामिल था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement