scorecardresearch
 

फ्रांस के राष्ट्रपति का ईरानी एक्ट्रेस से रिलेशन? दावा- इस वजह से पत्नी ने मारा था चांटा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों  को उनकी पत्नी ने पिछले साल थप्पड़ जड़ा था. उस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ है. अब उसी मामले से जुड़ा एक और पहलू सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर उसकी काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement
X
 एक बार फिर चर्चा में फ्रांस के राष्ट्रपति को थप्पड़ लगाने वाला मामला (Photo -Instagram
एक बार फिर चर्चा में फ्रांस के राष्ट्रपति को थप्पड़ लगाने वाला मामला (Photo -Instagram

पिछले साल एक विदेश यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ने थप्पड़ मारा था. इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ था. काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होती रही थी. एक बार फिर से यह घटना सुर्खियों में है. इस बार इस घटना की चर्चा, इसके संभावित वजह के कारण हो रही है. एक पत्रकार ने दावा किया है कि  इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ब्रिगेट मैक्रों  ने एक ईरानी एक्ट्रेस की वजह से थप्पड़ जड़ा था. 

सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें मैक्रों  को थप्पड़ जड़ने की वजह पर चर्चा हो रही है. वहीं न्यूयॉर्क पोस्ट के रिपोर्ट के हवाले से भी बताया गया है कि एक नई किताब में किए गए सनसनीखेज दावों के अनुसार,  पिछले साल विदेश यात्रा के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों  को उनकी पत्नी ने थप्पड़ मारा था , क्योंकि उन्हें उनके फोन पर एक युवा अभिनेत्री का आपत्तिजनक संदेश मिला था.

पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ ने आरटीएल फ्रांस के साथ एक इंटरव्यू में दावा किया है कि ब्रिगेट मैक्रोन का अपने पति को थप्पड़ जड़ने का जो वीडियो वायरल हुआ था. उस घटना के पीछे की वजह ईरानी मूल की गोल्शिफ्तेह फराहानी नाम की 42 साल की एक्ट्रेस को उनके पति की तरफ से भेजा गया मैसेज है. टार्डिफ ने ये बातें अपनी नई किताब पब्लिश होने के बाद कही. 

Advertisement

वहीं ले पेरिसियन की रिपोर्ट के अनुसार , फराहानी, जो तेहरान शासन के कट्टर आलोचक के रूप में जानी जाती हैं. वह कथित तौर पर मैक्रोन के साथ कई महीनों तक रिलेशन में थीं. ले पेरिसियन की रिपोर्ट के अनुसार, थप्पड़ मारने से कुछ क्षण पहले, ब्रिगेट ने अपने पति के फोन पर फराहानी का एक संदेश पढ़ा था. पिछले साल मई में जब दंपति वियतनाम के हनोई में अपने विमान से उतरने की तैयारी कर रहे थे. तभी यह वायरल घटना घटी थी. 

ईरानी एक्ट्रेस और ब्रिगेट ने दावे का किया खंडन
हालांकि, फ्रांस की प्रथम महिला के प्रतिनिधियों ने इस बात से इनकार किया कि थप्पड़ का फराहानी से कोई लेना-देना था. इस बात पर जोर दिया कि वह कभी भी अपने पति का फोन चेक नहीं करती हैं. ब्रिजिट मैक्रोन ने 5 मार्च को लेखक से सीधे तौर पर इस बात का स्पष्ट खंडन किया और कहा कि वह कभी भी अपने पति का मोबाइल फोन नहीं देखती हैं.

वहीं फराहानी ने भी राष्ट्रपति मैक्रों  के साथ किसी भी तरह के संबंध की अफवाहों का लंबे समय से खंडन किया है, जो पिछले साल से ही चल रही हैं. पिछले साल जब यह घटना हुई थी. तब उस समय, मैक्रोन की टीम ने तुरंत डैमज कंट्रोल  का प्रयास किया और पहले तो यह दावा किया कि वीडियो एआई से बनाया गया हो सकता है. बाद में यह जोर देकर कहा कि यह हंसी-मजाक वाला थप्पड़ था.

Advertisement

वायरल थप्पड़ वाली घटना के एक साल बाद अब एक बार फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी चर्चा में हैं. इस घटना को लेकर अक्सर तरह- तरह के दावे होते रहे हैं, जो सुर्खियों में रहते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement