scorecardresearch
 

जब ट्रेन में खीरा बेच रहे शख्स ने जेब से निकाला iPhone, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें ट्रेन पर खीरा बेच रहा शख्स जैसे ही जेब से आईफोन निकालता है, लोग हैरानी से उसकी तरफ देखने लगते हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
ट्रेन में खीरा बेच रहे शख्स के पास भी दिखा आईफोन (Photo - X/@Zeeshan75460423)
ट्रेन में खीरा बेच रहे शख्स के पास भी दिखा आईफोन (Photo - X/@Zeeshan75460423)

इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर भरोसा नहीं होता है.  एक ऐसे ही वीडियो में लोकल ट्रेन पर घूम- घूमकर खीरा बेचने वाले एक शख्स के पास कुछ ऐसा दिखा, जिस पर पहली नजर में आपको यकीन नहीं होगा. चलिए जानते हैं आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या था. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पैसेंजर से खचाखच भरी ट्रेन में एक शख्स खीरा बेचता दिखाई दे रहा है. तभी वीडियो बना रहा शख्स उसे बुलाता है और कहता है अपना मोबाइल फोन दिखा. खीरा बेच रहा शख्स अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाल कर उसे दे देता है. 

फिर वीडियो बना रहा शख्स मोबाइल को कैमरे के सामने लाता है. उस पर एप्पल का लोगो बना दिखाई देता है. वीडियो बना रहा शख्स हैरानी से ये सबकुछ दिखाते हुए बताता है कि ट्रेन में घूम-घूमकर खीरा बेचने वाले शख्स के पास भी आईफोन है. 

खीरा बेच रहा शख्स जवाब देता है कि खीरा बेचकर कमा- कमाकर यह मोबाइल फोन लिया है. एक्स पर @Zeeshan75460423 नाम के हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है - ट्रेन के सफर में क्या-क्या देखने को नहीं मिल जाता. पहली नजर में तो मैं भी धोखा खा गया कि भाई के पास iPhone 16 कहां से आ गया. अब मैं भी सोच रहा हूं, इसी ट्रेन में खीरा बेचने का काम शुरू कर दूं .

Advertisement

इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन आए हैं. एक यूजर ने लिखा है - भाई, शौक वाकई बड़ी चीज है. आजकल आईफोन लेना सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि एक क्रेज और स्टेटस सिंबल बन गया है. बस खरीदारी सिर्फ अपने बजट और जरूरत के हिसाब से करनी चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा है - हां भाई, आजकल छोटे बिजनेस वाले भी बहुत कमाई कर रहे हैं उसका अंदाजा नहीं लगा सकते है. एक अन्य ने लिखा है कि वह दिन दूर नहीं जब हर किसी के पास आईफोन होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement