
दुनियाभर के तमाम देशों में मौजूद प्राचीन शहरों में खुदाई का काम अक्सर चलता रहता है. इस दौरान यहां ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो सोच से परे होती हैं. कुछ ऐसा ही इस 4000 साल पुराने शहर में हुआ. ये शहर उत्तरी चीन का हौचेंगजुई है.
ये 4000 साल से अधिक पुराना पुरातात्विक स्थल है. पहले यहां तीन रक्षात्मक दीवारें, बुर्ज, संरक्षित दरवाजे और भारी बख्तरबंद जगह थी. लेकिन अब यहां पुरातात्विदों को सुरंग मिली हैं. उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि इनका आखिर क्या काम हुआ करता था.
चीन का ये शहर 4300 से 4500 साल पुराना बताया जाता है. हौचेंगजुई लगभग 15 मिलियन वर्ग फुट में फैला है और इसे 2005 में खोजा गया था. पुरातत्वविद साल 2019 से इस साइट की खुदाई कर रहे हैं. अब खुदाई में छह सुरंगें मिली हैं. जो आपस में कनेक्ट हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल छिपे हुए परिवहन नेटवर्क के रूप में किया जाता था. इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. एक में रास्ते का नक्शा दिख रहा है. जबकि दूसरी तस्वीर में सुरंग का प्रवेश द्वार और मेहराबदार सुरंगों के अंदर का दृश्य दिखाई दे रहा है.
सुरंग जमीन की सतह से 5-20 फीट नीचे हैं और 3-6 फीट तक ऊंची हैं. इनर मंगोलिया के सांस्कृतिक अवशेष और पुरातत्व अकादमी के निदेशक सन जिनसॉन्ग के अनुसार, रक्षात्मक दीवारें (जिन्हें बार्बिकन के रूप में जाना जाता है) सबसे हालिया शोध पर ध्यान केंद्रित करती हैं.
अगर किसी पड़ोसी राज्य ने हमला करने का फैसला लिया, तो बच निकलने के लिए ये कोई बुरा रास्ता नहीं है. इससे पहले मिस्र के प्राचीन खंडहर शहर तपोसिरिस मैग्ना (Taposiris Magna) में एक मंदिर के नीचे पुरातत्वविदों ने एक विशाल सुरंग की खोज की जानकारी दी थी. इसे विशेषज्ञों ने 'ज्यामितीय चमत्कार' कहा है.