scorecardresearch
 

Video: रील के चक्कर में भारी पड़ा स्टंट, सिर में फंसी दूध की केन, ऐसे निकली बाहर

रील बनाने के लिए किया गया एक छोटा सा स्टंट कुछ ही सेकंड में भारी पड़ गया. हालात अचानक बिगड़ गए और युवक का सिर दूध के डिब्बे में फंस गया. इसके बाद उसे निकालने के लिए लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा. अलवर की यह घटना अब वीडियो के जरिए तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement
X
यह घटना अलवर के माधोगढ़ गांव की है (Photo:ITG)
यह घटना अलवर के माधोगढ़ गांव की है (Photo:ITG)

रील का दौर है. हर कोई चाहता है कि उसका वीडियो अलग हो और तेजी से वायरल हो जाए. इसी कोशिश में लोग नए और अजीब आइडिया अपनाते हैं, ताकि उनका कंटेंट दूसरों से अलग दिखे.लेकिन कई बार यही एक्सपेरिमेंट जोखिम भरा साबित होता है. वीडियो बनाने की कोशिश में ही ऐसी स्थिति बन जाती है कि वही घटना खबर बन जाती है. राजस्थान में सामने आया यह मामला भी कुछ ऐसा ही है.


यह घटना अलवर के माधोगढ़ गांव की है, जो अकबरपुर थाना क्षेत्र में आता है. युवक की पहचान कालूराम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह गेहूं बेचने जा रहा था, तभी रास्ते में उसने रील बनाने का सोचा. तेज गर्मी से बचने और अलग कंटेंट बनाने के लिए कालूराम ने 15 लीटर का दूध का डिब्बा अपने सिर पर रख लिया, लेकिन कुछ ही सेकंड में डिब्बा उसके सिर में इस तरह फंस गया कि वह खुद निकाल नहीं पाया. कई कोशिशों के बाद भी जब डिब्बा नहीं निकला, तो मामला गंभीर हो गया.

ऐसे हुआ रेस्क्यू

घबराए कालूराम ने आसपास के लोगों को आवाज लगाई. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे पास की हार्डवेयर दुकान पर ले गए.वहां ग्राइंडर मशीन की मदद से डिब्बे को सावधानी से काटा गया. थोड़ी सी गलती भी खतरनाक हो सकती थी, इसलिए पूरा काम बेहद सतर्कता से किया गया.

Advertisement
वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. लोग इस घटना को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने ऐसे स्टंट से बचने की सलाह दी है.

कैसे फंसा सिर

अब अगर दूध के डिब्बे के उसी शेप को ध्यान में रखें, तो समझना आसान हो जाता है कि सिर कैसे फंसा.डिब्बे का नीचे वाला हिस्सा चौड़ा होता है और ऊपर का मुंह थोड़ा संकरा. जब युवक ने सिर अंदर डाला, तो हल्का दबाव देकर सिर उस संकरे मुंह से अंदर चला गया और नीचे के चौड़े हिस्से में पहुंच गया, जहां जगह ज्यादा थी.लेकिन बाहर निकालते वक्त दिक्कत हुई. क्योंकि सिर को वापस उसी छोटे मुंह से निकलना था. इस दौरान तीन चीजें हो सकती है-सिर का साइज मुंह से थोड़ा बड़ा हो गया या टाइट फिट हो गया.

पसीने और धातु की सतह से पकड़ (friction) बढ़ गई.घबराहट या दबाव से चेहरे में हल्की सूजन आ गई.इन सब कारणों से सिर उस संकरे हिस्से पर अटक गया. इसलिए सलाह है कि रील बनाने के चक्कर में बर्तन कभी सिर पर ना अटकाएं ये कभी-कभी बड़ी मुसीबत भी ला सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement