scorecardresearch
 

जलपाईगुड़ी के एक घर में पंखे से लटका मिला 8 फुट लंबा अजगर

पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के माइनातुली गांव के एक घर में गुरुवार को आठ फुट लंबा अजगर पंखे से लटका मिला.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के माइनातुली गांव के एक घर में गुरुवार को आठ फुट लंबा पंखे से मिला.

वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि बसंत रे नाम के व्यक्ति के घर में पंखे से लटका मिला और उन्होंने ही उसकी सूचना दी. वन विभाग के अधि‍कारियों के वहां पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे एक बोरे में किया और एक स्थानीय सर्प विशेषज्ञ के पास इलाज के लिए ले गए.

अजगर को काबू करने के दौरान उसे चोट आई थी. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाद में अजगर को पास के खूटीमारी जंगल में छोड़ दिया गया.

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Advertisement