scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

मरने के बाद कैसा लगेगा, यहां आकर आजमाते हैं लोग, देखें तस्वीरें

Thailand Death Festival
  • 1/8

'डेथ फेस्ट' यानी 'मृत्यु का उत्सव', भला ऐसा भी कोई फेस्टिवल हो सकता है, जहां मौत को सेलिब्रेट किया जाए. मगर थाईलैंड में ऐसे उत्सव का आयोजन किया जाता है, जहां लोग यह अनुभव करने आते हैं कि मौत के बाद कैसा लगता है?  (Photo - AP)

Thailand Death Festival
  • 2/8

थाईलैंड का 'डेथ फेस्ट' लोगों को मृत्यु का सामना करने के लिए आमंत्रित करता है. इसके साथ ही यहां कुछ ऐसी चीजें होती है, जिसका आम जिंदगी में इस्तेमाल सिर्फ मृत्यु के बाद ही होता है. लेकिन, इस फेस्ट में कोई भी मृत्यु के बाद का अनुभव लेने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.  (Photo - AP)
 

Thailand Death Festival
  • 3/8

थाईलैंड में इस अनोखे मेले का दूसरी बार आयोजन किया जा रहा है. इसके जरिए एक ऐसे विषय को सामने लाया रहा है जो कई लोगों के लिए असहज है. यह बौद्ध धर्म की केंद्रीय शिक्षाओं में से एक है, जो थाईलैंड की संस्कृति को काफी हद तक आकार देती है और जीवन के दुखों के बारे में, जिनमें जन्म, वृद्धावस्था, बीमारी और मृत्यु शामिल है. उनका सामना करने की हिम्मत देती है.  (Photo - AP)
 

Advertisement
Thailand Death Festival
  • 4/8

थाईलैंड के इस डेथ फेस्ट में लोगों को नश्वरता को स्वीकार करने और ताबूतों को आजमाने के लिए आमंत्रित करता है. यहां आने वाले लोग अलग-अलग आकार और शैली के ताबूतों के अंदर लेटकर ऊपर लटके मिरर में खुद को देख सकते हैं.  (Photo - AP)
 

Thailand Death Festival
  • 5/8

बैंकॉक के पास नोनथाबुरी प्रांत में यह तीन दिवसीय मेला आयोजित किया गया था. यहां आने वाले सभी लोग मृत्यु के बाद के अनुभव को आजमाते हैं. द क्लाउड पत्रिका के प्रधान संपादक और इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में से एक, जकोंगक्लोद बैंग्यिखान ने कहा कि यह सोचने के बजाय कि मरना कैसा होगा, शायद हमें यह सोचना चाहिए कि हमारे जाने के बाद जो लोग रह जाएंगे, उनके लिए चीजों को कैसे आसान बनाया जाए. (Photo - AP)
 

Thailand Death Festival
  • 6/8

इस फेस्ट में  पॉपुल प्रदर्शनी को 'टेस्ट डाई' यानी मृत्यु का परीक्षण होता है. यहां आने वाले लोग अलग-अलग आकार और शैली के ताबूतों के अंदर लेटकर ऊपर लटके दर्पण में खुद को देख सकते हैं. इस अनुभव का उद्देश्य लोगों में मौत के प्रति डर उत्पन्न करने के बजाय आत्मचिंतन को प्रेरित करना है. (Photo - AP)
 

Thailand Death Festival
  • 7/8

ऑफिस में काम करने वाली फिनुत्दा सीहाद ने कहा कि यहां आकर इन सब चीजों को आजमाने से  मन को शांति मिलती है.उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे मौत से डर लगता है. मैं मरना भी नहीं चाहती, लेकिन जब वो समय आएगा, तो मुझे नहीं लगता कि यह इतना डरावना होगा. (Photo - AP)
 

Thailand Death Festival
  • 8/8

इस फेस्ट में एक कंपनी ने कवक के जड़ जैसे रेशों से बना एक बायो डिस्पोजेबल ताबूत प्रदर्शित किया, जो प्राकृतिक रूप से शव डिस्पोज करने में मदद करता है. इसके अलावा यहां टिकट टू हेवन भी मिल रहे थे. (Photo - AP)
 

Advertisement
Advertisement