खासकर इस बार पुष्कर में होली पूरे पारंपरिक तरीके से मनाई गई. इस बार डीजे उपयोग में नहीं लिया गया, केवल ढोल की थाप पर गैर नृत्य और घूमर हुआ. इस बार कोरोना वायरस के चलते होली में ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हों, इसके लिए जिला प्रशासन ने खूब प्रयास किये लेकिन सुबह होते-होते हजारों देशी व विदेशी पर्यटकों जगह जगह एकत्रित होकर होली मनाने लगे.
बता दें कि दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में पैर पसार चुके कोरोनावायरस से लोग दहशत में हैं. भारत में कोरोनावायरस की चपेट में 59 लोग आ चुके हैं. वहीं पूरी दुनिया में 1,10,000 लोग इससे संक्रमित हैं. महामारी बन चुके कोरोना वायरस से 4011 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. चीन में मरने वालों की संख्या 3158 हो चुकी है. चीन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं. यहां 631 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं.