scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज

HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज
  • 1/7
एचआईवी से पूरी तरह ठीक होने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पहचान सार्वजनिक करने का फैसला लिया है. इससे पहले उसे 'लंदन पेशेंट' के नाम से जाना जाता था. एचआईवी से पूरी तरह ठीक होने वाले इस व्यक्ति का नाम एडम कैस्टिलेजो है.
HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज
  • 2/7
एडम दुनिया का दूसरा ऐसा शख्स है जो एचआईवी से पूरी तरह ठीक हुआ हो. एचआईवी से ठीक होने वाले पहले व्यक्ति का नाम टिमोथी ब्राउन है. उन्हें बर्लिन पेशेंट के तौर से भी दुनिया जानती है.
HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज
  • 3/7
इससे पहले 2008 में टिमोथी के एचआईवी से मुक्त होने का ऐलान किया गया था. टिमोथी और एडम, दोनों की बीमारी एक ही जैसे ट्रीटमेंट से ठीक हुई.
Advertisement
HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज
  • 4/7
सोमवार को न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में 40 साल के एडम ने अपनी पहचान जाहिर की. एडम का कहना है कि वह उम्मीदों का एम्बैसडर बनना चाहता है, इसीलिए अपनी पहचान सार्वजनिक करने का फैसला किया. एडम को पिछले साल ही एचआईवी फ्री घोषित कर दिया गया था. (प्रतीकात्मक फोटो)
HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज
  • 5/7
18 महीने तक antiretroviral थेरेपी रोकने के बाद भी एडम के शरीर में वायरस नहीं पाया गया था. एडम ने बताया कि वह 2003 से ही एचआईवी के साथ जी रहा था. (प्रतीकात्मक फोटो)
HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज
  • 6/7
ब्लड कैंसर ठीक करने के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाता है. इसी के जरिए एडम एचआईवी से मुक्त हुआ है. हालांकि, सभी एचआईवी मरीजों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट को सुरक्षित नहीं समझा जाता है.

HIV से पूरी तरह ठीक हो गया ये शख्स, जानिए किस तरीके से हुआ इलाज
  • 7/7
2012 में पता चला था कि एडम को Hodgkin lymphoma (एक प्रकार का कैंसर) नाम की बीमारी है. इसके बाद उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया.
Advertisement
Advertisement