scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

Photos: जमीन पर जहां जगह मिली, वहां ही सो रहे... 2000 फ्लाइट कैंसिल के बाद ब्रिटेन में एयरपोर्ट के हालात!

UK air traffic control disruption
  • 1/7

ब्रिटेन में हवाई सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के बाद लगातार दूसरे दिन भी फ्लाइट्स की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. दो दिनों में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में उड़ानें घंटों देरी से चल रही हैं. (Photo - AFP)

UK air traffic control disruption
  • 2/7

इसका असर ब्रिटेन के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर देखने को मिल रहा है. हीथ्रो, गेटविक, मैनचेस्टर और स्टैनस्टेड जैसे एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़ और अव्यवस्था का माहौल है. 250,000 से ज्यादा यात्रियों को अपनी फ्लाइट के बारे में घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को एयरपोर्ट पर ही रात गुजारनी पड़ी. (Photo - AP)

UK air traffic control disruption
  • 3/7

ब्रिटेन में यह संकट National Air Traffic Services यानी NATS के सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के बाद शुरू हुआ. NATS ब्रिटेन के 15 एयरपोर्ट्स के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाएं उपलब्ध कराता है. तकनीकी समस्या अब ठीक हो चुकी है, लेकिन इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है. बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने और दूसरी उड़ानों में देरी के कारण पूरा एयर ट्रैवल सिस्टम प्रभावित है. (Photo - AP)

Advertisement
UK air traffic control disruption
  • 4/7

एविएशन एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के आंकड़ों के मुताबिक, 8 सितंबर को ब्रिटेन के एयरपोर्ट्स से आने-जाने वाली 1,750 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं. इनमें करीब 902 उड़ानें ब्रिटेन से रवाना होने वाली थीं, जबकि 860 फ्लाइट्स ब्रिटेन पहुंचने वाली थीं. उस दिन करीब 5,800 उड़ानें शेड्यूल थीं.9 सितंबर को भी कैंसिलेशन जारी रहे. सुबह तक सैकड़ों और उड़ानें रद्द हो चुकी थीं. सीरियम के बाद के आंकड़ों में दो दिनों का कुल आंकड़ा 2,000 से ऊपर पहुंच गया. (Photo - AP)

UK air traffic control disruption
  • 5/7

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल हीथ्रो पर भी हालात काफी खराब रहे. FlightRadar24 के आंकड़ों के मुताबिक, 9 सितंबर की सुबह तक हीथ्रो से 246 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी थीं. गेटविक पर भी 33 उड़ानें रद्द की गईं. यात्रियों को सलाह दी गई कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें. क्योंकि फ्लाइट कैंसिल होने के अलावा कई उड़ानों में लंबी देरी भी हो रही है. फ्लाइट कैंसिल होने के बाद कई यात्रियों के सामने सबसे बड़ी समस्या ठहरने की आ गई. हीथ्रो के टर्मिनल 4 में कुछ यात्रियों को रात एयरपोर्ट पर ही गुजारनी पड़ी. कई लोग फर्श पर योगा मैट बिछाकर सोते नजर आए. कई यात्रियों के लिए यह अनुभव बेहद परेशान करने वाला रहा. लोगों को यह तक पता नहीं था कि उनकी अगली फ्लाइट कब उड़ान भरेगी. (Photo - AFP)

UK air traffic control disruption
  • 6/7

रिपोर्ट के मुताबिक, इस एयर ट्रैफिक संकट से करीब 2.5 लाख यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है.बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को कैंसिलेशन और देरी का सामना करना पड़ा. सबसे बड़ी चिंता यह है कि तकनीकी खराबी ठीक होने के बावजूद सिस्टम सामान्य होने में समय लग रहा है.इस पूरे मामले के बाद NATS के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्टिन रॉल्फ  पर भी दबाव बढ़ गया है. एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़े कुछ अधिकारियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है. उन्हें  ब्रिटेन की ट्रांसपोर्ट सेक्रेट्री के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है. इसके बाद सेक्रेट्री को संसद में भी इस मामले पर जवाब देना है. (Photo - AP)
 

UK air traffic control disruption
  • 7/7

NATS की तकनीकी समस्या ठीक हो चुकी है, लेकिन उसके कारण पैदा हुई उड़ानों की देरी और कैंसिलेशन का असर अभी जारी है. यात्रियों को आगे भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस व्यवधान का असर सितंबर के अंत तक महसूस किया जा सकता है.फिलहाल ब्रिटेन के एयरपोर्ट्स से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सबसे जरूरी सलाह यही है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें. कैंसिलेशन और देरी की स्थिति में एयरलाइन से संपर्क कर आगे की जानकारी लें. (Photo - AFP)

Advertisement
Advertisement