इजरायल ने ईरान पर मिसाइल हमला शुरू करने की पुष्टि की है, जबकि एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में United States भी शामिल है.
(Photo:AP)
.तेहरान में लगातार कई धमाके सुने गए हैं. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है और हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं.सूत्रों के अनुसार इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर के आधिकारिक आवास और दफ्तर को निशाना बनाया है.
(Photo:AFP)
हमले के बाद इजरायल सेना ने पूरे देश में एयर-रेड सायरन बजाकर लोगों को चेताया. सेना ने कहा कि मिसाइलें इजरायल की ओर दागी जा सकती हैं, इसलिए नागरिकों को शेल्टर के पास रहने के निर्देश दिए गए.
(Photo:Reeuter)
हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में मोबाइल नेटवर्क जमकर प्रभावित हुआ. कई इलाकों में कॉल करना संभव नहीं है. स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि इंटरनेट भी कभी भी बंद किया जा सकता है.
(Photo:Reuter)
ईरान विशेषज्ञ मेहरान कामरावा का कहना है कि इज़रायल लंबे समय से अमेरिका–ईरान वार्ता को असफल करने की कोशिश करता रहा है. उनका कहना है कि जैसे 2025 के हमले के दौरान हुआ था,वैसे ही इस बार भी इज़रायल ने अमेरिका को हमले में शामिल होने के लिए मजबूर किया .
(Photo:AFP)
मिसाइल हमलों के बीच इज़रायल की एयर फोर्स को पूरी तरह अलर्ट मोड में डाल दिया गया है. निर्देश बिल्कुल स्पष्ट हैं.दागी गई जितनी भी मिसाइलें संभव हों, उन्हें हवा में ही मार गिराया जाए. साथ ही, अगर ईरान की ओर से नए हमले किए जाते हैं तो तुरंत पलटवार करने के लिए फोर्स पूरी तरह तैयार है.
(Photo:AFP)
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपका ईरान पर हमले के बाद पहला बयान सामने आया है. ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु बम बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उनके अनुसार, ईरान को निशाना बनाया गया ताकि वह भविष्य में ऐसी क्षमता हासिल न कर सके.
(Photo:ITG)
इजरायल सेना ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है. स्कूल बंद कर दिए गए हैं, सार्वजनिक समारोहों पर रोक है और गैर-जरूरी कामकाज बंद कर दिया गया है.
(Photo:ITG)
स्थानीय मीडिया ने बताया कि पश्चिमी तेहरान में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुम्हूरी इलाके में मिसाइलें गिरी हैं. शहर में कई जगह धुआं उठता दिखाई दिया है और लोग घरों में सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं.
(Photo:ITG)