scorecardresearch
 

Best River Rafting in India: रिवर राफ्टिंग के लिए भारत की ये 5 जगह हैं बेहद खास, आज ही बनाएं घूमने का प्लान

Best River Rafting in India: अगर आप घूमने के साथ कुछ रोमांचक करना चाहते हैं तो रिवर राफ्टिंग आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप तेज लहरों के बीच एडवेंचर का मजा ले सकते हैं. आज हम आपको भारत की 5 प्रमुख रिवर राफ्टिंग जगहों के बारे में बताएंगे.

Advertisement
X
राफ्टिंग पर जाने का है मन? भारत की ये 5 जगहें आपके लिए रहेंगी बेस्ट(Photo- Adobe Stock)
राफ्टिंग पर जाने का है मन? भारत की ये 5 जगहें आपके लिए रहेंगी बेस्ट(Photo- Adobe Stock)

Best River Rafting in India: अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और कुछ रोमांचक अनुभव करना चाहते हैं तो रिवर राफ्टिंग आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. भारत में कई ऐसी शानदार नदियां हैं, जहां आप तेज लहरों के बीच राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं. लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अलग-अलग जगहों पर राफ्टिंग का अपना अलग ही अनुभव है. आज हम आपको भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

उत्तराखंड का ऋषिकेश
रिवर राफ्टिंग की बात हो और ऋषिकेश का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. गंगा नदी पर होने वाली राफ्टिंग यहां देश ही नहीं, दुनिया भर में मशहूर है. यहां आपको आसान से लेकर काफी मुश्किल तक के रैपिड्स मिल जाते हैं जो हर तरह के एडवेंचर लवर्स के लिए सही हैं. खूबसूरत पहाड़ों और साफ पानी के बीच राफ्टिंग का यह अनुभव आपको लंबे समय तक याद रहेगा.

लद्दाख का जांस्कर नदी
एडवेंचर लवर्स के लिए लद्दाख की जांस्कर नदी एक बेहतरीन जगह है. ठंडे पानी और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच बहने वाली इस नदी में राफ्टिंग करना हर किसी के बस की बात नहीं है. यह दुनिया के सबसे ऊंचे राफ्टिंग ट्रैक्स में से एक मानी जाती है. यहां के गहरे नीले पानी और शानदार नजारों के बीच राफ्टिंग करने का अनुभव आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे.

Advertisement

महाराष्ट्र का कुंडलिका नदी
अगर आप मुंबई या पुणे के आसपास रहते हैं और ऋषिकेश जाने का समय नहीं है तो कोलाड आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. कुंडलिका नदी पर होने वाली राफ्टिंग दक्षिण भारत में काफी मशहूर है. इसकी खास बात यह है कि यहां पूरे साल, यहां तक कि मानसून में भी राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है.

उत्तराखंड का टोंस नदी
उत्तराखंड में ऋषिकेश के अलावा टोंस नदी भी राफ्टिंग का एक बड़ा केंद्र है. यह यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है. दिलचस्प बात यह है कि टोंस नदी की राफ्टिंग को ऋषिकेश से भी ज्यादा मुश्किल और चैलेंजिंग माना जाता है. अगर आपको तेज लहरों से टकराने में मजा आता है तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी. 

अरुणाचल प्रदेश का ब्रह्मपुत्र नदी
यह राफ्टिंग बच्चों का खेल नहीं है. अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव बहुत तेज और खतरनाक होता है.  यह जगह खास तौर पर प्रोफेशनल राफ्टर्स के लिए है जो किसी बड़े चैलेंज की तलाश में रहते हैं. इस ट्रिप में कई दिन लगते हैं और आपको घने जंगलों और आदिवासी इलाकों के बीच से गुजरना होता है जो इसे और भी खास बनाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement