scorecardresearch
 

घर में बिल्ली है तो कभी न लगाएं ये पौधा, वरना पड़ सकता है भारी

मनीप्लांट को घर में सुख-समृद्धि और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर आपके घर में बिल्ली है तो यह पौधा परेशानी का कारण बन सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार मनीप्लांट (पाथोस) की पत्तियों और तनों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो बिल्लियों के लिए विषैले होते हैं और उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Advertisement
X
बिल्ली इसकी पत्तियां चबा ले या निगल जाए, तो उसके मुंह, जीभ और गले में तेज जलन हो सकती है. (Photo-Pexels)
बिल्ली इसकी पत्तियां चबा ले या निगल जाए, तो उसके मुंह, जीभ और गले में तेज जलन हो सकती है. (Photo-Pexels)

मनीप्लांट भारत के सबसे लोकप्रिय इंडोर पौधों में से एक है. इसकी देखभाल आसान होती है और यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है. हालांकि, पालतू बिल्लियों वाले घरों में इसे लगाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. विशेषज्ञों के मुताबिक मनीप्लांट की पत्तियों और तनों में कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल पाए जाते हैं. अगर बिल्ली इसकी पत्तियां चबा ले या निगल जाए, तो उसके मुंह, जीभ और गले में तेज जलन हो सकती है.

मनीप्लांट खाने पर बिल्लियों में दिख सकते हैं ये लक्षण

  • मुंह और जीभ में जलन
  • जरूरत से ज्यादा लार टपकना
  • उल्टी आना
  • निगलने में परेशानी
  • मुंह को बार-बार पंजों से रगड़ना
  • खाने-पीने से बचना

आमतौर पर यह स्थिति जानलेवा नहीं होती, लेकिन बिल्ली को काफी दर्द और असहजता का सामना करना पड़ सकता है. अगर लक्षण गंभीर हों या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.

बिल्ली को पौधों से कैसे दूर रखें?

  • मनीप्लांट को ऐसी जगह रखें जहां बिल्ली की पहुंच न हो
  • हैंगिंग पॉट का इस्तेमाल करें
  • बिल्ली के लिए कैट ग्रास जैसे सुरक्षित पौधे उगाएं
  • घर में पर्याप्त खिलौने और गतिविधियां उपलब्ध कराएं ताकि उसका ध्यान पौधों की ओर न जाए

अगर आपके घर में बिल्ली का बच्चा (किटन) है या आपकी बिल्ली को पौधों की पत्तियां चबाने की आदत है, तो मनीप्लांट लगाने से पहले दो बार सोचें. पौधा भले ही देखने में सुंदर हो, लेकिन पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए इनसे बचना ही बेहतर विकल्प है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement