scorecardresearch
 

Nainital Budget Trip: 6 हजार के बजट में नैनीताल की सैर! 2 दिन की ट्रिप में नैनी झील से भीमताल तक घूमें ये 5 शानदार जगहें

Nainital Budget Trip: कैंची धाम के अलावा नैनीताल में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं. अगर आप कम बजट में 2 दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां के 5 शानदार जगहों को 5 से 6 हजार रुपये तक के बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Advertisement
X
नौनीताल में घूमने की बेस्ट जगहें (Photo- ITG)
नौनीताल में घूमने की बेस्ट जगहें (Photo- ITG)

Nainital Budget Trip:  नैनीताल सिर्फ कैंची धाम के लिए ही फेमस नहीं है. उत्तराखंड का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी झीलों, पहाड़ों, शानदार व्यू पॉइंट्स और वॉकिंग ट्रेल्स के लिए भी जाना जाता है. खास बात यह है कि यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घूम सकते हैं. अगर आप बजट में नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इन 5 जगहों को शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको कम बजट में नैनीताल घूमने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप बजट में रहते हुए अपनी ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं.

नैनी झील
नैनी झील नैनीताल के बीचों-बीच स्थित है और यहां आने वाले पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. चारों तरफ पहाड़ों से घिरी इस झील का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. यहां बोटिंग करना लोगों को काफी पसंद है, लेकिन आपका बजट कम है तो आप झील के किनारे घूमकर भी खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं.

अनुमानित खर्च: 100 से 400 रुपये प्रति व्यक्ति, बोटिंग और दूसरी एक्टिविटीज पर निर्भर करता है.

स्नो व्यू पॉइंट
स्नो व्यू पॉइंट नैनीताल के फेमस व्यू पॉइंट्स में से एक है. यह समुद्र तल से लगभग 2,270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. मौसम साफ होने पर यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां दिखाई देती हैं. यहां पहुंचने के लिए सड़क के अलावा रोपवे का भी ऑप्शन है. हालांकि, बजट कम रखना है तो रोपवे की जगह लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

स्नो व्यू पॉइंट के लिए दो तरफ का रोपवे किराया लगभग 300 रुपये प्रति वयस्क और 12 साल तक के बच्चों के लिए करीब 200 रुपये है.

अनुमानित खर्च: 300 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति, रोपवे या लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने के खर्च के हिसाब से.

मॉल रोड
नैनी झील के किनारे बनी मॉल रोड नैनीताल की सबसे फेमस जगहों में से एक है. इसे गोविंद बल्लभ पंत मार्ग के नाम से भी जाना जाता है. यहां आपको कई दुकानें, रेस्टोरेंट, लोकल मार्केट और हैंडीक्राफ्ट की दुकानें मिल जाएंगी. मॉल रोड पर घूमने के लिए आपको कोई टिकट नहीं लेना पड़ता. आप यहां शाम के समय टहल सकते हैं और लोकल स्ट्रीट फूड का स्वाद भी ले सकते हैं.

अनुमानित खर्च: 200 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति, खाने-पीने और शॉपिंग पर निर्भर करता है.

टिफिन टॉप
टिफिन टॉप को डोरोथी सीट के नाम से भी जाना जाता है. यह अयारपट्टा हिल पर स्थित है और यहां से नैनीताल और आसपास के पहाड़ों का शानदार नजारा दिखाई देता है. यह नैनीताल के मुख्य शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है. अगर आपको पैदल घूमना या ट्रेकिंग पसंद है तो यह जगह आपके लिए अच्छी हो सकती है.

अगर आप पैदल नहीं जाना चाहते हैं तो लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च अपने बजट में जरूर जोड़ें.

Advertisement

अनुमानित खर्च: 200 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने के खर्च के हिसाब से.

भीमताल झील
नैनीताल से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित भीमताल झील भी आपकी ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकती है. नैनीताल की तुलना में यहां का माहौल थोड़ा शांत रहता है. झील के आसपास घूमने और प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के साथ आप यहां बोटिंग भी कर सकते हैं.

अगर बजट कम रखना है तो प्राइवेट कैब की जगह शेयरिंग या लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. भीमताल को नैनीताल से आधे दिन की ट्रिप के तौर पर भी प्लान किया जा सकता है.

अनुमानित खर्च: 400 से 800 रुपये प्रति व्यक्ति, लोकल या शेयरिंग ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने के खर्च के साथ. बोटिंग का खर्च अलग से होगा.

2 दिन की नैनीताल ट्रिप में कितना आएगा खर्च?

अगर आप 2 दिन और 1 रात की बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो लगभग 4,000 से 5,500 रुपये प्रति व्यक्ति का बजट रख सकते हैं. इसमें नैनीताल पहुंचने और वापस जाने का किराया शामिल नहीं है.

होटल: करीब 1,000 से 1,500 रुपये प्रति व्यक्ति एक रात के लिए.

खाना: दो दिनों के लिए लगभग 700 से 1,000 रुपये.

लोकल ट्रांसपोर्ट: करीब 800 से 1,200 रुपये.

Advertisement

घूमना और एक्टिविटीज: करीब 500 से 800 रुपये जो बोटिंग और स्नो व्यू रोपवे जैसी एक्टिविटीज पर निर्भर करेगा.

इस तरह कुल मिलाकर करीब 4,000 से 5,500 रुपये प्रति व्यक्ति में 2 दिन की नैनीताल ट्रिप प्लान की जा सकती है.

नैनीताल कम खर्च में घूमना है तो नैनी झील और मॉल रोड जैसी जगहों को पैदल कवर करें. दूर की जगहों के लिए लोकल या शेयरिंग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको स्कूटी चलाना आता है और ज्यादा जगहें कम समय में एक्सप्लोर करनी हैं तो किराये पर स्कूटी लेना भी एक बढ़िया ऑप्शन है.

वीकेंड, छुट्टियों और पीक सीजन में होटल और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ सकता है. ऐसे में पहले से होटल बुक करना आपके बजट को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है. नैनीताल सालभर घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन है. मार्च से जून के बीच यहां मौसम सुहावना रहता है, जबकि सर्दियों में ठंड के साथ कुछ जगहों पर बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement