गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग नैनीताल जाते हैं, लेकिन उसके आसपास भी कई ऐसी खूबसूरक जगहें हैं. जो फैमिली और फ्रेंड्स सबके साथ घूमने के लिए बेस्ट रहने वाली है. जहां आपको नेचर की सुदंरता, शांति और ठंडा मौसम सब मिलेगा. दिल्ली-राजस्थान की तपती गर्मी के बीच यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती है. नैनीताल में भी भारी भीड़ होती है, ऐसे में यह ऑफबीट जगह घूमने के लिए बेस्ट रहती हैं.
हम उत्तराखंड के नौकुचियाताल की बात कर रहे हैं, जहां इन दिनों फेमस कवि और लेखक कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा भी अपने पति के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. उनकी ट्रिप की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा हैं, जिसकी वजह से नैनीताल के पास मौजूद यह सुकून भरी लोकेशन एक बार फिर चर्चा में आ गई है.
नौकुचियाताल की खूबसूरती बना रही है लोगों को दीवाना
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित नौकुचियाताल एक बेहद खूबसूरत झील टूरिस्ट स्पॉट है. यह नैनीताल से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां पर लोग खासतौर पर नौकुचियाताल को देखने ही आते हैं.
इस झील की सबसे खास बात यह है कि इसमें नौ कोने हैं, जिसकी वजह से इसका नाम नौकुचियाताल पड़ा.चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ और शांत वातावरण इसे नेचर लवर्स के लिए खास बनाते हैं.
जून में घूमने के लिए क्यों है परफेक्ट?
जून के महीने में जब मैदानी इलाकें तेज धूप और लू से तप रहे होते हैं, तब नौकुचियाताल का मौसम काफी सुहावना रहता है. यहां का टेम्परेचर आमतौर पर 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिससे टूरिस्ट को गर्मी से राहत मिलती है.
एडवेंचर और रिलैक्सेशन का डबल मजा
अगर आप सोच रहे हैं कि नौकुचियाताल में सिर्फ हरे-भरे पहाड़ देखने को मिलेंगे, तो ऐसा नहीं है. यह जगह अपनी एडवेंचर एक्टीविटी के लिए भी बहुत फेमस है, यहां पर आप बोटिंग, पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग और बर्ड वॉचिंग का लुफ्त उठा सकते हैं. अगर आप अपने पार्टनर के साथ या अकेले ही सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो नौकुचियाताल के किनारे आप घंटों बैठ सकते हैं.
आसपास की इन जगहों को भी करें एक्सप्लोर
अगर आप नौकुचियाताल घूमने जा रहे हैं, तो पास स्थित भीमताल, सातताल और नैनीताल जैसी खूबसूरत जगहों को भी अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं. ये सभी डेस्टिनेशन कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं और अपनी प्राकृतिक सुदंरता के लिए मशहूर भी है. यहां पर आपको कई मंदिर भी मिलेंगे, जहां आप जा सकते हैं.
यहां पर कैसे पहुंचें?
नौकुचियाताल पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो लगभग 35 किलोमीटर दूर है. यहां से टैक्सी या स्थानीय परिवहन की मदद से आसानी से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा आप प्राइवेट टैक्सी या बस करके भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं.