सोशल मीडिया स्टार कनिका शर्मा और उनके पति साकिब सैफी ने शादी के बाद पहला करवाचौथ बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया.
कनिका ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, जबकि साकिब ने उन्हें चांद दिखाकर व्रत खुलवाया. इस पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं.
मुस्लिम धर्म में शादी करने के बावजूद कनिका ने अपने रीति रिवाज नहीं छोड़े. उन्होंने धूमधाम से करवाचौथ मनाकर साबित कर दिया, उनके लिए फेस्टिवल एक इमोशन है, जिसे वो धर्म से जोड़कर नहीं देखतीं.
दूसरे धर्म में शादी के बाद उनका पहला करवाचौथ फैंस के लिए और भी खास बन गया. करवाचौथ पर कनिका ने पारंपरिक लाल जोड़ा पहना और सुहागन के रूप में सजीं.
उन्होंने सरगी, सजा-सजावट और पूजा की रस्में पूरी कीं, जबकि साकिब ने उनके साथ शामिल होकर त्योहार को खास बनाया.
कपल ने अपने करवाचौथ के पल इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जिसके बाद फैंस ने उन्हें खूब प्यार और शुभकामनाएं दीं. कनिका की दुल्हन जैसी लुक की तस्वीरें और दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
कनिका और साकिब पहले से ही अपने रोमांटिक वीडियोज, कॉमेडी क्लिप्स और कपल कंटेंट के लिए मशहूर हैं. इस बार उनके पहले करवाचौथ के वीडियो ने फैंस के बीच खास जगह बना ली है.
कनिका और साकिब की इंटरफेथ शादी को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और विवाद देखे गए थे. कुछ लोगों ने उनके रिश्ते की आलोचना की थी, जिस पर कनिका ने भावुक होकर जवाब भी दिया था.
मुस्लिम धर्म में शादी करने के बावजूद कनिका ने अपने रीति रिवाज नहीं छोड़े. उन्होंने धूमधाम से करवाचौथ मनाकर साबित कर दिया, उनके लिए फेस्टिवल एक इमोशन है, जिसे वो धर्म से जोड़कर नहीं देखतीं.
All Photos: Screengrab