scorecardresearch
 

Almora Tourist Places: चिलचिलाती गर्मी में घूम आएं अल्मोड़ा की ये 6 जन्नत जैसी जगहें, खूबसूरती देखकर भूल जाएंगे मनाली-शिमला!

अगर आप गर्मियों में किसी शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो अल्मोड़ा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. कसार देवी मंदिर, जागेश्वर धाम, बिनसर वन्यजीव अभयारण्य और ब्राइट एंड कॉर्नर जैसी जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं.

Advertisement
X
अल्मोड़ा में बेहद सुंदर जगहें हैं. (PHOTO:AI)
अल्मोड़ा में बेहद सुंदर जगहें हैं. (PHOTO:AI)

Best Places to visit in Almora: गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग उत्तराखंड घूमने निकल जाते हैं, चिलचिलाती गर्मी और बिन-मौसम बरसात के बीच अगर आप किसी शांत और खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपके लिए अल्मोड़ा किसी खजाने से कम नहीं है. उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बसा अल्मोड़ा अपनी नेचुरल ब्यूटी, शांत वातावरण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में मशहूर है.

गर्मियों के मौसम में जब मैदानी इलाकों में तेज गर्मी पड़ती है, तब अल्मोड़ा की ठंडी हवाएं और हरियाली लोगों को अपनी ओर खींच लेती हैं. यहां सिर्फ पहाड़ों का नजारा ही नहीं, बल्कि कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जो आपकी जर्नी को यादगार बना सकते हैं. यहां पर घूमने के लिए कई जगहें मौजूद है, जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं.

अगर आप इस गर्मी अल्मोड़ा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

कसार देवी मंदिर

अल्मोड़ा से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित कसार देवी मंदिर बेहद लोकप्रिय जगह है. पहाड़ियों के बीच बना यह मंदिर आध्यात्मिक शांति और हिमालय के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है. यहां से सनराइज और सनसेट का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.

Advertisement

चितई गोलू देवता मंदिर

अल्मोड़ा का चितई गोलू देवता मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी फेमस है. इस मंदिर की खास पहचान यहां लगी हजारों घंटियां हैं. मान्यता है कि गोलू देवता अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं, इसलिए लोग यहां चिट्ठियों में अपनी मन्नत लिखकर जाते हैं.

जागेश्वर धाम

विवाह फिल्म की शूटिंग में आपने देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित जागेश्वर धाम को जरूर देखा होगा. यह धाम भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिरों का समूह है, यहां 100 से अधिक छोटे-बड़े मंदिर मौजूद हैं. धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी टूरिस्ट को खूब अट्रैक्ट करती है.

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य

अगर आप प्रकृति और वन्यजीवों के शौकीन हैं, तो बिनसर वन्यजीव अभयारण्य जरूर जाएं. यहां से नंदा देवी, त्रिशूल और पंचाचूली जैसी हिमालय की ऊंची चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है. पक्षी प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

कटारमल सूर्य मंदिर

करीब 800 साल पुराना कटारमल सूर्य मंदिर भारत के प्राचीन सूर्य मंदिरों में गिना जाता है. इसकी शानदार वास्तुकला और शांत वातावरण पर्यटकों को खूब पसंद आता है. हालांकि इस मंदिर को अक्सर टूरिस्ट अनदेखा कर देते है, लेकिन इस मंदिर का शानदार नजारा आपको अलग ही शांति की अहसास कराएगा.

Advertisement

ब्राइट एंड कॉर्नर

अल्मोड़ा का ब्राइट एंड कॉर्नर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में शामिल है. यहां से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का दिल को छू लेने वाला नजारा देखने को मिलता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement