वर्षा गायकवाड़, राजनेता
वर्षा एकनाथ गायकवाड़ (Varsha Eknath Gaikwad) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राज्य सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री हैं (Varsha Gaikwad ministry). वह महाराष्ट्र विधानसभा में मुंबई के धारावी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.
वर्षा गायकवाड़ का जन्म 3 फरवरी 1975 को हुआ था (Varsha Gaikwad age). उनके पिता एकनाथ गायकवाड़ हैं, जो तीन बार सांसद रह चुके हैं (Varsha Gaikwad father). उनकी माता का नाम ललिता गायकवाड़ है (Varsha Gaikwad mother). वह एक अम्बेडकरवादी बौद्ध परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने गणित से एमएससी की डिग्री लेने के बाद बीएड किया. वह राजनीति में आने से पहले मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में लेक्चरर थीं (Varsha Gaikwad education).
वर्षा 2004 से 2009 तक धारावी निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान सभा की पहली बार सदस्य बनीं. 2009 से 2014 तक बतौर विधान सभा सदस्य उनका दूसरा कार्यकाल रहा. 2009-2010 में, वह महाराष्ट्र सरकार में चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, विशेष सहायता राज्य मंत्री के पद पर रहीं. 2010 से 2014 तक, वह महिला और बाल विकास मंत्री रहीं. 2014 से 2019 तक, महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य के रूप में वह अपने तीसरे कार्यकाल के लिए चुनी गईं. 2019 में, वर्षा गायकवाड़ लगातार चौथे कार्यकाल के लिए धारावी से जीतकर विधानसभा पहुंचीं और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं (Varsha Gaikwad political career).
महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के 227 वार्डों में कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और मुंबई के 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इस बीच मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वोटिंग मशीनें पूरी तरह बदल दी गई हैं ताकि वोट चोरी की जा सके.
मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई महापौर के चुनाव और उससे जुड़ी मुख्य समस्याओं पर चर्चा की गई है. नगराध्यक्ष के चुनाव के उदाहरण के आधार पर यहां यह बताया गया है कि मुंबई के महापौर का चुनाव भी होना चाहिए था, लेकिन अलग कानून की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.
भाजपा और शिंदे हिंदुत्व को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि ठाकरे भाई मराठी संस्कृति और एजेंडे पर जोर दे रहे हैं. हमारे एजेंडे की बात करें तो वह बहुत स्पष्ट है. हमारा पूरा फोकस मुंबई और वहां की कर संबंधी समस्याओं पर है. हम चुनाव में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं. हमारा मानना है कि धर्म, जाति, भाषा या प्रांत के कारण विवाद नहीं होने चाहिए.
वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के नियमों का पालन करना प्राथमिकता है. किसी भी पार्टी के नेताओं ने तोड़फोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं किया है बल्कि सहयोग और एकजुटता की बात की है.
आजतक के ‘मुंबई मंथन’ कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद और एमआरसीसी अध्यक्ष वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि बीएमसी और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का एजेंडा धर्म, भाषा या पहचान की राजनीति नहीं बल्कि मुंबई के विकास से जुड़ा है. उन्होंने ट्रैफिक, पानी, कचरा और प्रदूषण को शहर की बड़ी समस्याएं बताया.
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के बीच मुंबई में आजतक के कार्यक्रम 'मुंबई मंथन' का मंच सज गया है. इस आयोजन का राजनीति के कद्दावर चेहरे हिस्सा बनेंगे. ‘हाथ किसके साथ?’ सेशन में लोकसभा सांसद और अध्यक्ष, MRCC वर्षा गायकवाड़ ने भी शिरकत की. उन्होंने चुनाव में कांग्रेस की रणनीति, महायुति, गठबंधन और ठाकरे ब्रदर्स पर बात की. देखिए पूरा सेशन.
वंचित बहुजन आघाडी के साथ कांग्रेस के गठबंधन को वर्षा गायकवाड़ ने ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है जो समान विचारधारा वाली है. मुंबई के विकास से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ने के अपने वादे के प्रति कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी.
मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बांद्रा में मीठी नदी के पास शंखनाद किया. कांग्रेस सांसद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने जनता की चार्जशीट जारी करते हुए दावा किया कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने मुंबई महानगर पालिका के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सत्ताधारी वर्ग शहर को बेच रहा है.
कांघ्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र सरकार पर चौ तरफा हमला किया. उन्होनें कहा कि कुछ लोगों ने बार-बार हमारे नेता राहुल गांधी जी पर बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाए. बावजूद इसके, कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया गया, फिर भी जब राहुल गांधी ने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, तो सरकार को उनके सामने झुकना पड़ा.
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने संसद में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होनें SIR, वोट चोरी और EVM हैक जैसे मुद्दों पर भविष्यवाणी की और कहा कि 'वोट चोरी, EVM गड़बड़ी और धांधली के मुद्दे को भविष्य में सदन को स्वीकार करना पड़ेगा.'
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने संसद में चुनाव आयोग पर जमकर हल्ला बोला. उन्होनें कहा कि 'हमारे देश में चुनाव सुधारों की आवश्यकता है लेकिन ये तभी हो सकते हैं जब उन्हें लागू करने वाली संस्था की नियत साफ हो. आज भारत में एक अजीब प्रतिस्पर्धा चल रही है जिसमें भारत का रुपया और चुनाव आयोग की साख में गिरावट की तुलना हो रही है.
महाराष्ट्र की कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया है. उन्होनें कहा कि आज चुनाव आयोग की भूमिका महाभारत के धृतराष्ट्र जैसी हो गई है, जो सत्ता के मोह में अंधा हो चुका है. लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर हो रही है और संविधान की हत्या हो रही है.
इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री घंटों से फंसे हुए हैं. यात्रियों को इस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ भी एयरपोर्ट पहुंचीं और इस मामले पर कई सवाल उठाए.
मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनावों में कांग्रेस नया प्रयोग करने जा रही है. एमवीए में रहते हुए कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी. जाहिर है कि कांग्रेस को अगर अपेक्षित सफलता मिलती है तो देश में विपक्ष की राजनीति को झटका लग सकता है.
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बनाए गए गाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. MIDC पुलिस थाने में कॉमेडियन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस मामले में अब राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने एकनाथ शिंदे शिवसेना नेताओं की आलोचना की. देखिए.
कांग्रेस ने मुंबई में अपना नया घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने धारावी प्रोजेक्ट को रद्द करने की बात कही है. पार्टी का मानना है कि धारावी के निवासियों को उनके विकास का खुद निर्णय करने का अधिकार होना चाहिए. कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जवाब देने में नाकाम रही है.
कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के नेता देवेंद्र फडणवीस के अर्बन नक्सल वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि फडणवीस जिस विचारधारा से आते हैं, वह मनुस्मृति को मानती है, जो राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करती थी. राहुल गांधी का परिवार वह है जिन्होंने देश की आजादी के लिए जानें कुर्बान की हैं.
मुंबई के धारावी में मस्जिद के अवैध हिस्से पर बीएमसी के एक्शन को लेकर बवाल हो गया है. मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध किया है. इस बीच, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई है. देखें वीडियो.
महा विकास अघाड़ी (MVA) के सीट-बंटवारे समझौते के तहत कांग्रेस इस बार मुंबई में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के खाते में जाने वाली दूसरी सीट मुंबई उत्तर है.
लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर मुंबई कांग्रेस में नाराजगी देखने को मिल रही है. यही कारण है कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक वर्षा गायकवाड़ बुधवार को पार्टी की निर्धारित बैठक में नहीं पहुंचीं. क्या टिकट न मिलने से कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ नाराज हैं? देखें उन्होंने क्या जवाब दिया.