सुप्रिया श्रीनेत, राजनेता
सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate, Politician) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व पत्रकार हैं. वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं (Congress National Spokesperson). उन्होंने महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र (Supriya Shrinate Maharajganj Constituency) से 2019 का भारतीय लोकसभा चुनाव लड़ा और 72,516 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था.
सुप्रिया का जन्म 27 अक्टूबर 1997 में महाराजगंर, उत्तर प्रदेश में हुआ था (Supriya Shrinate Age). वह पूर्व सांसद हर्षवर्धन (former MP Harsh Vardhan) की बेटी हैं (Supriya Shrinate Father). श्रीनेत ने लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की ओर दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स के साथ स्नातक किया (Supriya Shrinate Education).
श्रीनेत ने 18 साल तक पत्रकार के रूप में विभिन्न न्यूज चैनलों में काम किया है. उन्होंने इंडिया टुडे से अपने करियर की शुरुआत की, बाद में वह एनडीटीवी में सहायक संपादक बनीं. राजनीति में ने से पहला वो टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ में एक कार्यकारी संपादक के रूप में काम कर रही थीं (Supriya Shrinate Career).
स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक एआई वीडियो और कैरिकेचर शेयर किए जाने के मामले में लोकसभा के विशेषाधिकार विभाग ने कौंग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी किया है
दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.
असम बीजेपी ने हिमंत बिस्वा सरमा के टर्मिनेटर-अवतार वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. चुनाव से पहले शेयर किए गए वीडियो में मुस्लिम को निशाने पर दिखाया गया था, जो सोशल मीडिया पर अब भी छाया हुआ है - सवाल है कि क्या चुनाव आयोग को भी ये सब दिखाई दे रहा है?
सुप्रिया श्रीनेत ने भारत-US ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों के हितों की बली क्यों चढ़ाई गई है. पहले भी तीन काले कृषि कानूनों के जरिए किसानों के साथ समझौता किया गया था. अब अमेरिका के साथ एक नई डील हुई है, जिसमें सारी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति के माध्यम से सामने आ रही है.
भारत-US ट्रेड डील पर सुप्रिया श्रीनेत ने BJP पर हमला करते हुए कहा कि भारत में अब 18 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा जो पहले 2.9 प्रतिशत से कम था. इससे सवाल उठते हैं कि इस बढ़ोतरी का क्या असर होगा. अमेरिका की ओर से भी डोनाल्ड ट्रम्प जी ने कई अमेरिकी वस्तुओं पर जीरो पर्सेंट टैरिफ लगाने की बात कही है.
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ हो रहे शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. मेरठ में एक दलित युवती की हत्या की गई, जबकि कानपुर में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की भयानक घटना घटी है. दोषी अभी भी फरार है. ऐसे मामलों का जवाब उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देना चाहिए.
उन्नाव रेप केस में दिल्ली हाी कोर्ट के फैसले के बाद बवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'ये कौन-सा न्याय है, एक व्यक्ति जो हत्या और गैंग रेप का दोषी पाया गया है, जिसे उम्र कैद की सजा काटनी थी वो 6 साल में रिहा हो जाता है.'
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत उन्नाव रेप केस में कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जमकर भड़की. उन्होनें कहा कि ये एक सभ्य समाज पर तमाचा है और साथ ही कोर्ट से अपील की इसका स्वत: संज्ञान लिया जाए और इस मामले को पलटे. किसी भी कीमत पर इतने गंभीर आरोपों का जो जुर्म तय हो गया, जो दोषी है, वो रिहा नही सकता.
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश हुकूमत के अन्याय और शोषण के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी और इसे जन आंदोलन में बदल दिया. इस आंदोलन के माध्यम से इस देश की तमाम कुरीतियों को समाप्त करने का भी कार्य किया गया. कांग्रेस ने यह साबित किया है कि हमें किसी से कुछ सीखने की जरूरत नहीं है बल्कि देश के लोगों को हमसे सीखना चाहिए.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि संघ जैसे नफरती संगठन जिनकी विचारधारा से प्रेरित होकर नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हत्या की, उनसे हमें कोई भी सीखने की जरूरत नहीं है. यह संगठन अपने नफरत भरे विचारों और कट्टरता के लिए जाना जाता है, जो हमारे देश के आधार्यों और एकता के खिलाफ हैं.
राजनीति में अक्सर बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता है जिससे बात का मूल अर्थ बदल जाता है और असल मुद्दों से ध्यान भटक जाता है। जब कोई भी पक्ष ऐसा करता है तो संवाद की गुणवत्ता प्रभावित होती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर पड़ती है.
दिल्ली में 2017 के उन्नाव रेप केस की पीड़िता, उनकी मां और महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भायना ने इंडिया गेट के पास एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन का मकसद दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ आवाज उठाना था जिसने आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पीड़िता और उनके साथियों को प्रदर्शन स्थल से हटाया. इस मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
बिहार की राजनीति में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान घटी घटना ने सत्ता, मर्यादा और सार्वजनिक आचरण को लेकर नई बहस छेड़ दी है. मुख्यमंत्री की भूमिका, विपक्ष की प्रतिक्रिया और महिला अधिकारों से जुड़े सवालों ने इस मामले को राजनीतिक और संवैधानिक विमर्श के केंद्र में ला दिया है.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लगातार BLO वर्कर्स की हो रही मौतों पर EC चीफ ज्ञानेश कुमार से गंभीर सवाल पूछे है. सुप्रिया ने कहा कि 'पिछले 20 दिनों में 26 BLO वर्कर्स की मौत हुई है, ये कोई नैरेटिव नही है बल्कि कटु सत्य है जो देश के सामने है.
कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी के भूटान दौरे पर सवाल उठाया है. उन्हनें कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के संकट काल के बीच मोदी जी भूटान चले गए और कह रहे है बड़े भारी मन से आए है, साथ ही उन्होनें अमित शार पर भी सवाल उठाया. देखें विडियो
CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश का मामला सामने आया है. एक वकील द्वारा इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया, जिसे एक गंभीर चिंता का विषय बताया जा रहा है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह देश की न्याय व्यवस्था पर एक बड़ा हमला है.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर RSS की भूमिका पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि RSS ने स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं दिया और तिरंगे का बहिष्कार किया. साथ ही महात्मा गांधी की हत्या में कथित भूमिका और सरदार पटेल द्वारा प्रतिबंध का भी जिक्र किया.
कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर सरकार को 'देशद्रोही' करार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे देश के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए जिसके हाथ 'हमारे लोगों के खून से सने' हों. उन्होंने व्यापार समझौतों में घरेलू उद्योगों के हितों की रक्षा पर भी जोर दिया.
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर जय शाह, शाहिद अफरीदी और अनुराग ठाकुर का वीडियो व तस्वीरें साझा कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी दूसरों पर तो आरोप लगाती है, लेकिन अपने नेताओं के पाकिस्तान खिलाड़ियों संग मेलजोल पर चुप रहती है. इस बयान से सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई.
नेपाल में नेपो किड्स के चर्चा में आने के बाद भारत में विपक्ष विशेषकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं. पर देश का इतिहास बताता है कि आजादी मिलने के बाद कांग्रेस ने कैसे तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिश्तेदारों को सरकारी पदों से नवाजा गया. नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा वो सिलसिला आज भी जारी है.
कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले पर कहा, "आरती अरुण साठे महाराष्ट्र बीजेपी यूनिट की आधिकारिक प्रवक्ता हैं. उन्हें अब बॉम्बे हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है. RIP जूडिशियल इंटेग्रिटी."