scorecardresearch
 

24 साल की शादी-2 बच्चों के पेरेंट्स, खान खानदान के बेटे-बहू की क्यों टूटी शादी? सीमा ने बताई सोहेल खान संग तलाक की वजह

सोहेल खान और सीमा सजदेह का अलायंस शो में खास बॉन्ड देखने को मिला. दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री देखकर कईयों के मन में ये सवाल आया कि आखिर दोनों अलग क्यों हो गए? अब सीमा ने फाइनली सोहेल संग तलाक की वजह बता दी है.

Advertisement
X
तलाक से पहले सोहेल खान और सीमा सजदेह की होती थीं लड़ाइयां (Photo: Screengrab)
तलाक से पहले सोहेल खान और सीमा सजदेह की होती थीं लड़ाइयां (Photo: Screengrab)

सीमा सजदेह 'अलायंस' शो से बाहर हो चुकी हैं. शो में उनका एक्स हसबैंड सोहेल खान संग खास बॉन्ड और केमिस्ट्री देखने को मिली. एक्स कपल सोहेल और सीमा को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा. दोनों का बॉन्ड देखकर लोगों ने कहा कि उन्हें फिर से एक हो जाना चाहिए. शो से बाहर होने के बाद अब सीमा ने सोहेल संग अपने तलाक की वजह बताई है. 

क्यों अलग हुए सोहेल-सीमा?

Filmygyan संग बातचीत में सीमा ने सोहेल खान संग अपने टूटे रिश्ते पर बात की. तलाक की वजह बताते हुए उन्होंने कहा- हम लोग दोस्त और अपने दो बच्चों के पेरेंट्स के तौर पर एक दूसरे के साथ ज्यादा अच्छे हैं. लेकिन एक कपल के तौर पर हम साथ में उतने अच्छे नहीं हैं. जब हम साथ थे, तब हम एक दूसरे संग एक टीम के तौर पर अच्छे नहीं थे, जिस तरह अब हैं. 

सीमा आगे बोलीं- सब सोच रहे हैं कि इन दोनों ने तलाक क्यों ले लिया? लेकिन तलाक लेने की भी वजहें होती हैं. उस वक्त से लेकर अब तक हमने कई तरह के फेजेज का सामना किया है. हम गुस्सा होते थे, हमारे बीच नफरत थी, हम झगड़ा करते थे. हमारे बीच टॉक्सिसिटी आ गई थी. हमारे बीच सबकुछ था. यहां तक पहुंचने में हमें वक्त लगा है.  

Advertisement

सीमा पर क्यों गुस्सा हुआ बेटा?

सीमा ने ये भी बताया कि उनके बच्चे चाहते थे कि वो और सोहेल शो में एक दूसरे के खिलाफ गेम खेलें, लेकिन जब वो शो से बाहर हुईं, तो उनके बेटे काफी गुस्सा हुए. उनके छोटे बेटे योहान शो को लेकर काफी सीरियस थे, लेकिन उनके बाहर निकलने पर योहान काफी उदास हो गए थे. 

24 साल की टूटी शादी

सोहेल और सीमा के रिश्ते की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में शादी रचाई थी. इस शादी से कपल के दो बेटे हैं. मगर फिर उनके रिश्ते में दरार पड़ गई और शादी के 24 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. हालांकि, तलाक के बाद भी वो एक दूसरे संग फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करते हैं और बेटों की मिलकर परवरिश कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement