ऋषभ पंत, क्रिकेटर
ऋषभ राजेंद्र पंत एक भारतीय क्रिकेटर (Rishabh Pant India International Cricketer) हैं. ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेजतर्रार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं. उनका पूरा नाम ऋषभ राजेंद्र पंत है और उनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था.
ऋषभ पंत ने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत दिल्ली की टीम से की. उन्होंने 2016 के अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और जल्द ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए.
पंत ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़कर खुद को साबित किया. 2021 में गाबा टेस्ट में उनकी मैच जिताऊ पारी को आज भी याद किया जाता है.
पंत ने 2017 में टी20 और वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. हालांकि, उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का असली जलवा टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा देखने को मिला है. टी20 और वनडे में वह अपने प्रदर्शन को लगातार सुधार रहे हैं.
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने कई मैचों में अपनी टीम के लिए शानदार पारियां खेली हैं और बाद में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी बने.
2022 के अंत में ऋषभ पंत का एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं. लेकिन उनके जज्बे और मेहनत के कारण वे तेजी से रिकवरी किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. मालिक ने आगामी 2025 आईपीएल सीजन के लिए 21 जनवरी को ऋषभ को टीम का कप्तान घोषित किया (घझथ 2025).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @RishabhPant17 हैं. उनका ऑफिशियल फेसबुक पेज Rishabh Pant के नाम से है. वह इंस्टाग्राम पर rishabpant यूजरनेम से एक्टिव पर हैं.
जोश हेजलवुड की कसी हुई गेंदबाजी (1/20) और ऋषभ पंत को लगी चोट के बीच RCB ने LSG को 5 विकेट से हराया. हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच मिला. कोहली (49) ने पारी संभाली, जबकि टिम डेविड ने फिनिश किया. इस जीत के साथ RCB की टीम IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई.
Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants IPL: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से अपने नाम किया. आरसीबी डिफेंडिंग आईपीएल चैम्पियन है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खिताब नहीं जीता है.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हालिया समय में इंजरी से जूझते रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में भी पंत को चोट लग गई. पंत तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर शॉट खेलने से पूरी तरह चूक गए और गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी.
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वो अपनी इस कीमत को सही रिटर्न नहीं दे पार रहे हैं. अब सवाल है क्या उनको सच में इस आईपीएल में यही कीमत मिलेगी. तो इसका जवाब है-नहीं. इसके पीछे वजह है बीसीसीआई का एक नियम...
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans IPL: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हुईं. शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटन्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया.
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 में श्रीलंकाई बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी जरूर खल रही है. मगर लिंडे जैसे ऑलराउंडर के आने के चलते ये कमी पूरी हो सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स को IPL 2026 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली. मैच के बाद संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और जस्टिन लैंगर की ऑन-फील्ड बातचीत वायरल हो गई. इससे कप्तानों पर दबाव को लेकर बहस छिड़ गई. हालांकि गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम और पंत पर पूरा भरोसा जताया.
मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर LSG को हारी बाजी जिताई. 128/7 की मुश्किल स्थिति से उन्होंने टीम को जीत दिलाई. उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत की सलाह- ज्यादा मत सोचो, गेंद देखो और मारो ने उनकी सोच बदली. यह पारी उन्होंने अपने पिता और एमएस धोनी को समर्पित की.
21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए ऐसी पारी खेली, जिसने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया. जानिए कैसे ऋषभ की सलाह मुकुल के लिए बनी ‘गुरुमंत्र.
Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, IPL: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुई. इस मुकाबले को लखनऊ ने तीन विकेट से जीता. तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश जारी है.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की. जीत के बाद कैमरा स्टैंड में बैठे लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर गया. गोयनका काफी भावुक नजर आए और तालियां बजाते दिखे. बाद में गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को गले से लगाया और उनका उत्साहवर्धन किया.
अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन नेट्स में उनकी सटीक यॉर्कर ने सभी को प्रभावित किया है. ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज भी उनकी गेंदों के सामने संघर्ष करते दिखे. अब केकेआर के खिलाफ मुकाबले में उन्हें मौका मिल सकता है.
IPL 2026 के मैच नंबर-10 में 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की.
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मैच में 5 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की. कप्तान ऋषभ पंत की शानदार पारी के बाद टीम मालिक संजीव गोयनका भावुक नजर आए.
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants IPL: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुई. इस मुकाबले में ऋषभ पंत ब्रिगेड ने 5 विकेट से जीत हासिल की.
आईपीएल 2026 में रविवार को होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने बड़ी चुनौती है. हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में आ चुकी है, जबकि लखनऊ की बल्लेबाजी पहले मुकाबले में बिखरी हुई नजर आई थी. ऐसे में यह मुकाबला एकतरफा भी हो सकता है.
टी20 क्रिकेट में Rishabh Pant को ओपनिंग में भेजना एक ऐसा फैसला है जिसमें रोमांच और जोखिम दोनों बराबर हैं. पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले में मैच का रुख बदल सकते हैं और गेंदबाजों को असहज कर सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को हुए मैच में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और जस्टिन लैंगर की ऑन-फील्ड बातचीत वायरल हो गई. इसके बाद एक बार फिर चर्चा होने लगी कि आखिर संजीव गोयनका की कप्तानों के साथ क्यों हॉट टॉक हो जाती है. वहीं इस दौरान टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन कैसा रहा है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ऋषभ पंत के ओपनिंग बल्लेबाजी करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे वह खुद पर अतिरिक्त दबाव डाल रहे हैं और अपने खेल का आनंद नहीं ले पाएंगे.
IPL 2026 में LSG की हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत वायरल हुई. इससे पहले KL राहुल और MS धोनी के साथ भी ऐसे विवाद सामने आए थे. कप्तानी और मैनेजमेंट के रिश्तों को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं.
दिल्ली से हार के बाद LSG कैम्प में हलचल नजर आई. मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर को मैदान पर गहन चर्चा करते देखा गया. देखें ये वीडियो...