पन्ना
पन्ना (Panna) भारतीय गणराज्य के प्रांत मध्य प्रदेश का जिला है (District of Madhya Pradesh), जो राज्य के उत्तरी छोर पर स्थित है. इसका मुख्यालय पन्ना शहर में स्थित है. पन्ना जिला सागर डिवीजन के छह जिलों में से एक है. (Panna in Sagar Division). इसका क्षेत्रफल 7,135 वर्ग किमी है (Panna Total Area).
2011 की जनगणना के मुताबिक पन्ना जिले की जनसंख्या 10.17 लाख है (Panna Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 142 लोग रहते हैं (Panna Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 905 महिलाओं का अनुपात है (Panna Sex ratio). पन्ना जिले की साक्षरता दर 64.79 फीसदी है, जिसमें 74.14 फीसदी पुरूष और 54.44 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Panna Literacy Rate).
मूल रूप से 13वीं सदी तक एक गोंड व्यवस्थापन था, पन्ना को राजा छत्रसाल बुंदेला ने अपनी राजधानी बनाया था. पन्ना का 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश में विलय हुआ, जो विंध्य क्षेत्र के नए भारतीय राज्य का एक हिस्सा था (Panna History).
पन्ना जिला प्राचीन मंदिरों के लिए विख्यात है. इसे ‘मंदिरों की नगरी’ भी कहा जाता है. इस जिले में स्थित संत प्राणनाथ और श्री बलदेव जी के मंदिर प्रसिद्ध हैं. यहां पन्ना राष्ट्रीय उद्यान है जहां टाईगर रिजर्व और कई दुर्लभ वन्य जीव मिलते हैं (Panna Tourist Places).
पन्ना में हीरों की खान है. इस जिले में मुख्य रूप से गेहूँ, चना, मसूर, सरसों, धान और उड़द की खेती होती है (Panna Economy and Agriculture).
पन्ना में बारिश शुरू होते ही रूंझ नदी में हीरे तलाशने वालों की भीड़ जुट गई है. इन्हीं लोगों में श्याम बाई भी हैं, जो सालों से बारिश के बाद यहां हीरे खोजने आती हैं. छोटे-छोटे हीरे मिलने की बात वह बताती हैं, लेकिन जिस बड़े हीरे की उम्मीद उन्हें हर बार नदी तक खींच लाती है, वह अब तक हाथ नहीं लगा. जानिये किस्मत और उम्मीद की ये पूरी कहानी...!
मध्य प्रदेश के पन्ना में बारिश के बाद रूंझ नदी में हीरे मिलने की उम्मीद में सैकड़ों लोग पहुंच गए. कोई नदी की रेत और मिट्टी छानकर हीरा तलाश रहा था तो कई लोगों ने टेंट लगाकर वहीं डेरा जमा लिया. बांदा, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह समेत आसपास के इलाकों से लोग यहां पहुंचे थे. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी.
पन्ना में करीब 72 घंटे की लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. होमगार्ड और SDRF का कार्यालय ही जलभराव की चपेट में आ गया. परिसर में कमर तक पानी भरने के बाद जवानों को नाव से दफ्तर पहुंचना पड़ रहा है. रिकॉर्ड, कंप्यूटर, वर्दी और राहत सामग्री भी पानी से प्रभावित हुई है.
मध्य प्रदेश के पन्ना में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. नदी-नाले उफान पर हैं, कई गांवों में पानी भर गया है और उमरी गांव चारों तरफ से पानी से घिरकर टापू बन गया है. लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDERF और राहत-बचाव दल को मौके पर भेजा गया है.
मध्य प्रदेश के पन्ना में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. उमरी गांव चारों तरफ से पानी से घिरकर टापू बन गया है. संपर्क कटने के बाद SDERF और राहत-बचाव दल को सुरक्षित निकासी के लिए रवाना किया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और लोगों को जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की जा रही है.
राहुल गांधी ने पन्ना और छतरपुर में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रभावित आदिवासियों से मुलाकात की. विस्थापितों ने जमीन, आजीविका छिनने और पुलिस बर्बरता का दर्द साझा किया. राहुल गांधी ने पीड़ितों की इस लड़ाई में पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया.
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा शान से फहराया गया. इसी बीच मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.
Panna diamond mine: कुछ मजदूरों ने इस पैसे से कच्चे छप्परों को पक्का बनाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की योजना बनाई है. वहीं, तीन अविवाहित पार्टनर शादी करके अपना-अपना घर बसाने की योजना बना रहे हैं.
पन्ना के शाहनगर में SDM और डिलीवरी बॉय विवाद में नया मोड़. जेल से रिहा विजय कुशवाह ने कहा कि पार्सल सीलबंद पैकेट था. एसपी ने जांच के दिए आदेश...
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शाहनगर SDM रामनिवास चौधरी पर आरोप लगा है कि महज 120 रुपये के मोबाइल कवर के पार्सल विवाद में उन्होंने पुलिस बुलाकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के एक डिलीवरी बॉय को जेल भिजवा दिया.
पन्ना जिले के रैपुरा थाने में चाबी लगी सरकारी कार को एक शराबी युवक लेकर फरार हो गया. आरोपी ने भीड़भाड़ वाले हाट बाजार में कई वाहनों को टक्कर मारी, एक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटा और आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लेकर विरोध तेज हो गया है. जमीन और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन शुरू किया है, जिसकी तस्वीरें चर्चा में हैं.
मध्य प्रदेश के पन्ना में 19 साल का युवक सोशल मीडिया पर महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल की रील्स बनाता था. रील्स देखकर बदमाशों ने उसे करोड़पति समझ लिया और किडनैप करने की साजिश रच डाली. तीन बदमाशों ने युवक को किडनैप कर लिया और घरवालों से 10 लाख की फिरौती मांगी.
जंगल के अपने नियम होते हैं. यहां ताकत ही कई बार जिंदगी और मौत का फैसला करती है. मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से ऐसी ही एक दुखद खबर आई है. एक बाघिन अपने बच्चों को बचाने के लिए लड़ती रही, लेकिन जब उसकी 17 महीने की शावक कुछ कदम पीछे रह गई, तो घात लगाए बैठे दूसरे बाघ ने हमला कर दिया. कुछ ही पलों में शावक की मौत हो गई.
पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर नोएडा निवासी मीणा सिंह की किस्मत चमका दी है. जरुआपुर गांव की उथली हीरा खदान से 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का बेशकीमती हीरा मिला है. हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा.
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की जरुआपुर खदान से नोएडा निवासी मीना सिंह के नाम की खदान में 6.54 कैरेट का उज्ज्वल श्रेणी का हीरा मिला है. इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, नीलामी में इसके लिए अधिकतम संभव मूल्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा.
पन्ना जिले में जनसुनवाई के दौरान एक मार्मिक तस्वीर सामने आई. गौरा गांव का निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपनी दिव्यांग पत्नी नीलू राजा को पीठ पर बैठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचा. महिला ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से उसे राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला. कलेक्टर उषा परमार ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया.
पन्ना जिले के पवई क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. घर के अंदर हुई इस घटना में एक युवक पर महिला की हत्या का आरोप है. बाद में आरोपी भी मृत मिला. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है.
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला मृत पाई गईं. घटनास्थल पर एक अन्य व्यक्ति का शव भी मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के बीहरपुवा गांव में निर्माणाधीन कुआं धंसने से बड़ा हादसा हो गया. कुएं में काम कर रहे छह लोग मिट्टी के मलबे में दब गए. राहत और बचाव कार्य के दौरान 5 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है.
मध्य प्रदेश के पन्ना में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया. यहां के अजयगढ़ क्षेत्र के बीहरपुवा ग्राम में निर्माणधीन कुआं के धसकने से 6 लोग दबे गए. सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मिट्टी निकालने का कार्य शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक शख्स को बचा लिया गया है.