AI Impact Summit 2026 आज नई दिल्ली में AI का महाकुंभ शुरू हो रहा है. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज AI कंपनियों के CEO सामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करेंदे. AI Impact Summit 2026 के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे और AI कंपनियों के CEO जानकारी देंगे. इस समिट का मकसद AI ईकोसिस्टम पर चर्चा करना, उसके प्रभाव और फायदों को जानना है. साथ ही आने वाले खतरों को कम करने के लिए प्रयास पर भी चर्चा जाएगी.
AI Impact Summit के दौरान रोजगार को लेकर भी चर्चा होगी. लंबे समय से कई CEO और AI रिसर्चर द्वारा अलग-अलग प्रभाव और नौकरियों पर आने वाले खतरों की बात कही गई है. साथ ही ये भी चर्चा होगी कि AI भविष्य में कैसी नौकरियों को जनरेट करेगा.
यह भी पढ़ें: एंथ्रोपिक CEO समेत ये बड़े चेहरे दिल्ली AI समिट में हो रहे शामिल, एजेंडा-गेस्ट लिस्ट यहां पढ़ें
AI Impact Summit के दौरान का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव और उसको लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा होगी. साथ ही वह आने वाले दिनों में आम जिंदगी में कैसे सकारात्मक तरीके से बदलेगा. AI की वजह से नौकरियों से लेकर सिक्योरिटी तक का सवाल मौजूद है. साथ ही इस दौरान चर्चा होगी कि बड़े-बड़े डेटा सेंटर की वजह से पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: अमेरिकी प्लेयर्स के सामने नहीं है कोई देसी चैलेंजर
AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर
AI Impact Summit में पीएम मोदी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ने अलग अलग स्टार्टअप के स्टॉल्स विजिट किए और जानकारी ली. इस इवेंट में कई भारतीय स्टार्टअप्स शिरकत कर रहे हैं जो AI बेस्ड हैं. उन्होंने इन कंपनियों से बातचीत की और उनके प्रोडक्ट और इनोवेशन के बारे में जाना.
भारत मंडपम में AI इंम्पैक्ट एक्स्पो है. इसमें जियो ने एक एग्जिबिशन लगाई है, जिसका नाम Jio Sanskriti, AI ऑफ स्टोरी टेलिंग एंड कल्चर है. इसमें महाराभारत के पात्रों को दिखाया गया है और वे ही कहानी सुनाने का काम कर रहे हैं. AI इंपैक्ट एक्स्पो जिसे हॉलो ट्यूब है, इसकी मदद से एक होलोग्राम से कैरेक्टर बनाया गया है, जो आपको महाभारत के युग की याद दिलाएंगे.
AI Impact Summit के दौरान 500 से अधिक सेशन होंगे. इनमें 3250 से अधिक स्पीकर्स और पैनल शामिल होंगे. इन सेशन में अलग-अलग सेक्टर में AI के परिवर्तनकारी प्रभाव को लेकर चर्चा होगी. साथ ही यह लाभ दुनिया के हर वर्ग तक कैसे पहुंचाया जाए.
AI इंपैक्ट समिट एक्सपो का उद्घाटन आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. AI इम्पैक्ट एक्स्पो 2026 के दौरान के दौरान करीब 300 एग्जीबिशन पवेलियन लगाए गए हैं. इसमें देश- विदेशों की ढेरों कंपनियां और स्टार्टअप मौजूद हैं. इसमें करीब 600 हाई पावर वाले स्टार्टअप है और 13 देशों के पवेलियन मौजूद हैं.साथ ही 25 लाख विजिटर्स आने की उम्मीद है.
एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो AI इकोसिस्टम में ग्लोबल सपोर्ट को दर्शाएंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं.
AI Impact Summit को लेकर भारत मंडपम पूरी तरह से तैयार हो चुका है. आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI इम्पैक्ट एक्स्पो का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान यहां AI पावर्ड न्यू टेक्नोलॉजी को अनवील किया जाएगा. स्टार्टअप और कंपनियां अपने लेटेस्ट प्रोटेक्ट के बारे में बताएंगी.

AI समिट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. यहां एंटी-ड्रोन सिस्टम लगा है, जो रियल टाइम में अनमैन्ड एरियल थ्रेट्स का पता लगाने, उन पर नजर रखने और उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है.
AI इंपैक्ट समिट की मदद से न्यू टेक्नोलॉजी को लेकर भारत अपना नजरिया दुनियाभर को बताएगा. साथ ही AI फ्चूयर को आकार में भारत की अहम भूमिका होगी. जहां पिछले समिट विनाशकारी जोखिमों और नियामक ढांचे पर केंद्रित रहे, वहीं नई दिल्ली इस चर्चा को नए सिरे से दिशा देने की कोशिश कर रहा है. इसके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स भारत पहुंच चुके हैं. इसकी जानकारी तेलुगू देश पार्टी के जनरल सेकेट्री लोकेशन नारा ने पोस्ट करके दी है. हालांकि वह AI इंपैक्ट समिट में शामिल होंगे या नहीं, उसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

AI Impact Summit 2026 में 100 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 500 से ज्यादा सेशन होने हैं. इस समिट में 100 से ज्यादा CEOs हिस्सा लेंगे.
AI Impact Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गीज AI कंपनियों के CEO भी शामिल होंगे. इस दौरान नौकरी पर AI के प्रभाव को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही रोड सेफ्टी में AI ईकोसिस्टम कैसे मदद करेगा. इसके अलावा AI को लेकर चाइल्ड सेफ्टी पर भी चर्चा होगी. मुख्य स्पीकर की लिस्ट आ चुकी है.
AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर
AI Impact Summit के दौरान का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव और उसको लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा होगी. साथ ही वह आने वाले दिनों में आम जिंदगी में कैसे सकारात्मक तरीके से बदलेगा. AI की वजह से नौकरियों से लेकर सिक्योरिटी तक का सवाल मौजूद है. साथ ही इस दौरान चर्चा होगी कि बड़े-बड़े डेटा सेंटर की वजह से पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा.
AI इंपेक्ट समिट शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं. इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है. यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है.
दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये।
विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।
AI Summit 2026 के दौरान दुनियाभर में दिग्गज AI कंपनियों के ये CEO होंगे शामिल होंगे.
AI Impact Summit 2026 में कई देश के राष्ट्रपति हिस्सा लेने जा रहे हैं.
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा,
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,
एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस,
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी,
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके,
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन.
AI Impact Summit 2026 Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन करेंगे. AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और AI कंपनियों के CEO सामिल होंगे.