कोरबा
कोरबा (Korba) जिला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक प्रशासनिक जिला है (District of Chhattisgarh). इस जिले का मुख्यालय कोरबा शहर है (Korba Headquarter). जिले का नाम कोरवा जनजाति के नाम पर रखा गया है जो छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में निवास करती है. कोरबा को पहले गौरीगढ़ के नाम से जाना जाता था (Korba District).
जिला राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है, जहां छत्तीसगढ़ का मैदान सरगुजा पठार से मिलता है. जिले का दक्षिण छत्तीसगढ़ के मैदान का उत्तरी छोर है. पश्चिम में, ये मैदान मैकाल पहाड़ियों के विस्तार से मिलते हैं जो पठार से तराई को अलग करते हैं. पूर्व में देवपहाड़ी श्रेणी स्थित है. इन घने जंगलों वाली पहाड़ियों को हसदेव नदी की घाटी से विभाजित किया गया है. क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण पहाड़ी करेला हिल है (Korba Geographical Location). जिले का कुल क्षेत्रफल 6,598 वर्ग किमी है (Korba Area).
2011 की जनगणना के अनुसार, कोरबा जिले की जनसंख्या 1,206,640 है (Korba Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 183 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है (Korba Density). जिले में हर 1000 पुरुषों पर 971 महिलाओं का लिंगानुपात है (Korba Sex Ratio) और साक्षरता दर 73.22 फीसदी है (Korba Literacy). जिले में चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Korba Constituencies).
यह जिला अपनी आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां की अधिकांश आबादी छत्तीसगढ़ी बोलती है. सबसे बड़ी जनजाति गोंड और कावार हैं, जिनमें कुरुख, बिंझवार, धनवार और मझवार की संख्या कम है. कोरबा अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए प्रसिद्ध है. लोग सभी त्योहारों को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं (Korba Cultuer and Language).
छत्तीसगढ़ में जशपुर के साथ कोरबा में हाथियों का डबल अटैक देखने को मिला है. रविवार सुबह कोरबा से लेकर जशपुर तक जंगली हाथियों ने ऐसा तांडव मचाया कि कहीं स्कूल के बच्चों में दहशत फैल गई, तो कहीं शहर में दंतैल हाथी की एंट्री से अफरा-तफरी मच गई. कोरबा में 53 हाथियों के दल ने स्कूल की बाउंड्री तोड़ दी. धान की फसल रौंद डाली.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में नई दिल्ली स्वीट्स के निहारिका ब्रांच का एक वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है. वीडियो में रेस्टोरेंट के बर्तन टॉयलेट में धोते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों संघर्ष मिश्रा और विकास भगत ने सोमवार को रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में नामचीन नई दिल्ली स्वीट्स की निहारिका ब्रांच का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें रेस्टोरेंट के बर्तन टॉयलेट में धोते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में ESIC अस्पताल में तैनात 30 वर्षीय डॉक्टर डॉ. एल्विन ए का शव उनके स्टाफ क्वार्टर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला. शनिवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें तलाशा और रविवार शाम खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए. पुलिस की शुरुआती जांच में महिला से रिश्ते और दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है.
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, उनके भाई नागेंद्र सिंह और भतीजे वीरेंद्र सिंह को जलाकर मार दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये हमला अचानक नहीं किया गया, बल्कि ये एक साजिश थी, जिसमें कई लोग शामिल थे. मामले में पांच आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
कोरबा के बुंदेली गांव में पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद कटे सिर को लेकर घूमने की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. आपसी विवाद और शक के चलते हुई इस वारदात ने रिश्तों की भयावह तस्वीर सामने रख दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सालिकराम नाम के एक मजदूर ने अपनी पत्नी चैत कुंवर की गला काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पत्नी अक्सर पति के चरित्र पर शक करती थी. घटना वाले दिन भी सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. शाम के समय दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी फिर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर सालिक राम ने धारदार चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी का सिर एक प्लास्टिक की बोरी में रखा और मोटरसाइकिल से निकल पड़ा.
कोरबा जिले में सड़क पर चलती कार में आग लग गई. ड्राइवर ने कार का दरवाजा खोलना चाहा,लेकिन वह जाम हो गया था, ऐसे में उसने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की से छलांग लगा दी.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. चरित्र पर संदेह और लगातार कलह से आहत 25 साल की यूट्यूबर युवती ने अपने पिता की हंसिया से हत्या कर दी. घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव की है. पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव में 25 साल की यूट्यूबर ने अपने 55 साल के पिता की हंसिया से हत्या कर दी. आरोपी युवती किसी काम से गांव आई थी और अपने ताऊ के घर रुकी हुई थी. देर रात वह पिता के घर पहुंची और सोते समय उन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर संदेह को हत्या की वजह बताया जा रहा है. मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या का मामला पांच साल बाद जाकर सामने आया. साल 2018 में हुए इस मर्डर केस में 5 साल तक लड़की की लाश जमीन के नीचे दबी रही. जिसका सुराग 3D स्कैनर मशीन से मिला. फिर कोर्ट में गवाह की गवाही ने खोली पूरी साजिश.
कोरबा की उभरती न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या का सच पांच साल बाद कोर्ट में गवाही के जरिए सामने आया, जिसने पूरे मामले को झकझोर दिया. लिव-इन पार्टनर द्वारा बेरहमी से की गई हत्या, गुमशुदगी से कंकाल बरामदगी तक की कहानी ने रिश्तों की क्रूरता उजागर की.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लव एंगल से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी महिला मित्र के गले पर चाकू से हमला करने के बाद खुद की गर्दन की नस काट ली. युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Korba Bridge Theft News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में 60 फीट लंबा और 30 टन वजनी लोहे का पुल रातों-रात चोरी हो गया. गैस कटर से काटकर पुल ले जाने वाले चोरों की तलाश में पुलिस ने SIT गठित की है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार होना पड़ा है. एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है और पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है. यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर ने दी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की हाइवा ट्रक से कुचलकर मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक से संतुलन बिगड़ने के बाद दोनों सड़क पर गिरीं और ट्रक की चपेट में आ गईं. हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम किया, पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई. दर्री में दोपहिया वाहन को टक्कर लगने से मां-बेटी की जान गई, जबकि NH-130 पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों जगह सड़क जाम कर दिया.
कोरबा शहर के बीच स्थित एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग में स्टील बर्तन और ज्वेलरी की दो दुकानें चपेट में आ गईं. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका.
शक्ति सिंह का हिंदूवादी संगठन से जुड़ाव है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है. उसका UP के प्रतापगढ़ के शूटर दुर्गेश पांडेय से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था, जिसे धार्मिक कांड बताकर कम राशि की सुपारी देकर कोरबा बुलाया गया था.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार बाइक टोल प्लाजा के बैरिकेड को तोड़ते हुए पोल से टकरा गई. जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई. जबकि दो घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सांप के काटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों का आरोप है कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं था और आधे घंटे तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कर्मचारियों ने इलाज से मना कर दिया. इस बीच सीएमएचओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.