जॉन टर्नस (John Ternus) एक अमेरिकी इंजीनियर और बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं, जो 2021 से Apple Inc. में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे हैं. वे कंपनी के CEO, टिम कुक को रिपोर्ट करते हैं. उन्हें Apple ने अपने कंपनी का अगला CEO घोषित किया है. वह 1 सितंबर 2026 से इस पद पर काबिज होंगे. वह मौजूदा CEO टिम कुक की जगह लेंगे, जो इस साल के अंत तक कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में आ जाएंगे. कुक तब तक CEO बने रहेंगे ताकि नेतृत्व परिवर्तन सुचारु रूप से हो सके.
जॉन टर्नस ने साल 2001 में Apple जॉइन किया था. उन्होंने कंपनी में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाला. इसके बाद 2021 में वह इस विभाग के प्रमुख बने. Apple में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है. वह उन टीमों को लीड कर रहे थे जो iPhone, Mac और अन्य डिवाइस के फिजिकल कंपोनेंट्स डिजाइन और डेवलप करती हैं.
टर्नस की सबसे बड़ी उपलब्धियों में Apple के Mac कंप्यूटरों के लिए खुद के सिलिकॉन चिप्स (Apple Silicon) का विकास और लॉन्च शामिल है. Intel चिप्स को हटाने के बाद Mac की परफॉर्मेंस और बिक्री दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिला.
उनके नेतृत्व में Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च हुए, जो आज कंपनी के लिए बड़े बिजनेस सेगमेंट बन चुके हैं. हालांकि Vision Pro हेडसेट को उतनी सफलता नहीं मिली.
टर्नस के CEO बनने के बाद हार्डवेयर विभाग की जिम्मेदारी जॉनी स्रूजी संभालेंगे, जो पहले भी Apple में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं.
कैलिफोर्निया में जन्मे जॉन टर्नस ने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. कॉलेज के दिनों में वह स्विमिंग टीम का हिस्सा थे और कई प्रतियोगिताएं जीतीं. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने Virtual Research Systems नाम की एक वर्चुअल रियलिटी स्टार्टअप में भी काम किया, उसके बाद Apple से जुड़ गए.
ऐपल ने अपना अगला सीईओ चुन लिया है. इसके साथ ही कंपनी ने नए हार्डवेयर चीफ का भी ऐलान कर दिया है. दरअसल 15 साल बाद कुक सीईओ पद से हट रहे हैं. जॉन टर्नस उनकी जगह ले रहे हैं. टर्नस फिलहाल हार्डवेयर डिविजन के हेड हैं. अब टर्नस की जगह जॉनी स्रूजी लेंगे.
एप्पल के बॉस टिम कुक ने पद छोड़ने का फैसला कर सबको चौंका दिया है. 15 साल तक CEO रहते हुए उन्होंने एप्पल को दुनिया की सबसे कीमती कंपनी बनाया. अब उनकी जगह जॉन टर्नस नए बॉस होंगे. टिम कुक के समय में कंपनी की वैल्यू 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई. हालांकि वे पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं, बल्कि चेयरमैन के तौर पर कंपनी को सलाह देते रहेंगे
ऐपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के निधन से एक महीने पहले टिम कुक को कंपनी का सीईओ बनाया गया था. लगभग 15 साल के बाद उन्होंने सीईओ पद छोड़ने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है. ऐपल का फ्यूचर कैसा होगा.
ऐपल में यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है. कुक साल 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे. वे एक सितंबर को सीईओ की जिम्मेदारी जॉन टर्नस को सौंपेंगे. इसके बाद Apple में बतौर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में वे जुड़े रहेंगे.