भारतीय क्रिकेट टीम को 2023 जुलाई और अगस्त के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे (ODI) और पांच ट्वेंटी-20 इंटरनेशनल (T20I) की सीरीज खेलनी. खेल के हर फॉर्मेट में होने वाली ये तीनों सीरीज वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेली जाएंगी. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को पहला टेस्ट 12 जुलाई से डोमिनिका में खेलना है. सीरीज का दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा. दो टेस्ट मैच की यह सीरीज 2023-2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 से शुरू होगा (India's tour of West Indies 2023 Test Matches).
टेस्ट सीरीज के बाद, वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज करेगी. सीरीज का पहला वनडे ब्रिजटाउन में 27 जुलाई को खेला जाएगा. दूसरा वनडे बारबाडोस में 29 जुलाई और तीसरा मुकाबला 1 अगस्त को त्रिनिदाद में आयोजित होगा (India's tour of West Indies 2023 ODI).
दौरे के आखिरी हिस्से में पांच मैच की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. पहला और दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 3 और 6 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 8 अगस्त को गुयाना में होगा. इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीम अंतिम दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉडरहिल का दौरा करेगी. ये दोनों मैच 12 और 13 अगस्त को खेले जाएंगे (India's tour of West Indies 2023 T20).
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टेस्ट स्क्वॉड: (India's tour of West Indies 2023 Indian Team)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय वनडे स्क्वॉड: (Indian ODI Team)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टी20 स्क्वॉड: (Indian T20 Team)
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.
वहीं वेस्टइंडीज की टीम में केमार रोच, शेनॉन गैब्रिएल, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ, क्रैग ब्रैथवेट, एलिक अथानाज़े, टेगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, जोमेल वारिकन शामिल हैं (India's tour of West Indies 2023 Players).
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास चौथे टी20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इंदौर में तीन विकेट चटकाने वाले अर्शदीप सिंह मौजूदा समय में गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में हैदराबाद में वह एक बार फिर अपना दमखम दिखा सकते हैं.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश को प्रेरित करते हुए पीएम मोदी ने कहा जब हम 40 करोड़ थे, तब महासत्ता को हरा दिया, गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया था. आज तो हम 140 करोड़ हैं. अगर 40 करोड़ गुलामी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं, तो 140 करोड़ मेरे परिवारजन संकल्प लेकर हम समृद्ध भारत बना सकते हैं. देखिए VIDEO
भारत और वेस्टइंडीज के बीच प्रोविडेंस में खेले गए तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. इस टी20 में भारत ने विंडीज को 7 विकेट से मात दी. 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की पहली जीत रही. इस बीच ट्विटर पर पांड्या ट्रोल हो गए. ऐसा क्यों. देखें वीडियो.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बावजूद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विंडीज दौरे को लेकर बताईं तीन पॉजिटिव बातें. द्रविड़ उन तीन प्लेयर्स के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं, जिन्होंने विंडीज दौरे पर डेब्यू करते हुए दमदार प्रदर्शन किया.
वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है. मगर अब तक टीम इंडिया को नंबर-4 पोजिशन के लिए परफेक्ट बल्लेबाज नहीं मिल सका. मगर टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा ने टीम मैनेजमेंट को एक शानदार ऑप्शन दिया है...
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन सामने आया है. द्रविड़ ने कहा कि उन्हें निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने पर जोर देना होगा.
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस पूरी सीरीज में तिलक वर्मा ने सभी को अपनी बल्लेबाजी का कायल कर दिया. मगर आखिरी मैच में विंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज ने शानदार कैच लेकर तिलक को जल्दी पवेलियन भेजा.
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ चौथे T 20 मैच में 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया की जीत में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल की अहम भूमिका रही.
एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है. फिर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे खेलेगी. वहीं, वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो होगी. लेकिन टीम इंडिया का वनडे टीम का कॉम्बिनेशन फिलहाल तय नहीं दिख रहा है. टीम एक्सपेरिमेंट पर एक्सपेरिंट कर रही है. कुछ खिलाड़ियों की पोजीशन छोड़ दी जाए तो कई जगह अब भी मंथन चल रहा है. 1 से 11 नंबर तक कौन हैं वर्ल्ड कप की टीम के दावेदार? आइए आपको बताते हैं.
शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में जिस तरह की धमाकेदार बल्लेबाजी की, इसके बाद उन्हें 'प्रिंस इंडियन क्रिकेट' की उपाधि दे दी गई. गिल की टेक्निक और टेंपरामेंट देखकर माने जाने लगा कि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली की परंपरा को गिल आगे बढ़ाएंगे. लेकिन, विंडीज दौरे पर फिलहाल तो फ्लॉप ही रहे हैं. आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं.
इधर भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में हराया और उधर क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया...लेकिन, क्यों?
आज भारत बनाम वेस्ट इंडीज के T20 सीरीज का तीसरा मैच है. हालांकि एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद टी20 में अब तक 2 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है पर तीसरे मैच में भारत कमबैक करेगा या नहीं ये देखना बहुत जरूरी है.
India Vs West Indies 2nd T20 LIVE Score Update: वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 2 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ सीरीज में 2-0 से शानदार बढ़त हासिल की. अब तीसरा मुकाबला 8 अगस्त को गुयाना में ही खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को उसी के घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था. इस पूरी सीरीज में काफी बदलाव हुए, लेकिन स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक भी मैच में मौका नहीं मिला. इस पर चहल ने अब एक बड़ा बयान दिया है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 4 रनों से हार मिली थी. ऐसे में पंड्या के लिए यह मैच वापसी के लिहाज से काफी अहम है. इस मैच में यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिल सकता है...
भारत-वेस्टइंडीज के बीच तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 4 रनों से हार मिली. मैच में तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स का हवा में उड़ते हुए कैच पकड़ा. उनका यह कैच खूब वायरल हो रहा है. मैच में तिलक वर्मा ने दो कैच पकड़े.
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में चार विकेट से जीत हासिल की थी. अब पहले टी20 मुकाबले के बाद भारत और वेस्टइंडीज पर आईसीसी ने भी एक्शन लिया है. आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के लिए दोनों ही टीमों पर जुर्माना लगाया है.
तिलक वर्मा ने अपने डेब्यू मैच में सिक्स जड़कर अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है, वो सूर्या कुमार यादव और ईशान किशन की लिस्ट में आ गए हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा. टीम में 4 प्लेयर ऐसे हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार खेलने के लिए उतर सकते हैं. यह स्टार प्लेयर शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार हैं.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज का पहला मैच आज, बनेगें कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा. पोर्ट ऑफ स्पेन में होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस बार भी यदि भारतीय टीम जीतती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत की यह लगातार छठी जीत होगी.