scorecardresearch
 

IITian बाबा की पत्नी प्रीतिका संग लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? फ्यूचर प्लान भी बताया

साल 2025 में प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुए IITian बाबा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. उनकी पत्नी का नाम प्रीतिका है, जो मूल रूप से कर्नाकट के बैंगलोर की रहने वाली हैं. IITian बाबा ने पत्नी प्रीतिका से पहली मुलाकात और अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है.

Advertisement
X
पहली बार ससुराल आई IITian बाबा की दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ. (Photo: ITG)
पहली बार ससुराल आई IITian बाबा की दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ. (Photo: ITG)

प्रयागराज के 'महाकुंभ 2025' में IITian बाबा के नाम से फेमस हुए अभय सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. अब वो अपनी पत्नी प्रीतिका संग पहली बार अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे हैं. पहली बार ससुराल आई बहू का यहां जोरदार स्वागत हुआ. IITian बाबा की पत्नी ने सिर पर मंगल कलश रखकर घर में प्रवेश किया. अभय सिंह उनका पल्लू पकड़कर पीछे चलते हुए दिखाई दिए. IITian बाबा की मां ने नए जोड़े का तिलक किया और आरती उतारकर घर में प्रवेश कराया.

इस दौरान IITian बाबा ने आजतक के सहयोगी 'हरियाणा तक' से बातचीत में बताया कि पत्नी प्रीतिका से उनकी मुलाकात कैसे हुई और अब शादी के बाद उनकी प्लानिंग क्या है. उन्होंने बताया कि साल 2025 में महाकुंभ के बाद वो सद्गुरु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. जहां आदियोगी की विशाल प्रतिमा है. वहीं, प्रीतिका से उनकी पहली मुलाकात हुई थी. प्रीतिका मूल रूप से बैंगलोर (कर्नाटक) की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर में दोनों ने बहुत पहले शादी कर ली थी. लेकिन दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज हुई. अभी दोनों हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं.

अब क्या है फ्यूचर प्लान?
IITian बाबा ने शादी के बाद अपने फ्यूचर प्लान का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी के साथ मिलकर वो 'श्री यूनिवर्सिटी' की शुरुआत करेंगे. यह एक ऐसी जगह होगी जहां लोगों को अलग-अलग तरह की साधना का ज्ञान दिया जाएगा. यहां आने वालों को आप स्प्रिचुअल रिसर्चर कह सकते हैं. जैसा कि ऋषिमुनि हुआ करते थे. हमारी कोशिश है कि इस यूनिवर्सिटी में धर्म और आध्यात्म से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध हो.

कौन हैं IITian बाबा?
साल 2025 में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ में IITian बाबा उर्फ अभय सिंह ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और इंटरव्यू खूब वायरल हुए थे. चूंकि वो आईआईटी बॉम्बे से पढ़े थे, इसलिए उनका नाम IITian बाबा पड़ गया. अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया था. ऐसा दावा किया जाता है कि उन्होंने कनाडा में जॉब भी की थी. लेकिन इसके बाद उनका रुझान धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ने लगा और वो जॉब छोड़कर देश वापस लौट आए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement