हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum CL) भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र (Public Sector Undertaking - PSU) की तेल और प्राकृतिक गैस कंपनियों में से एक है. इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है. HPCL पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में काम करती है और देशभर में ईंधन एवं इससे जुड़े उत्पादों की आपूर्ति करती है. वर्तमान में यह ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) की सहायक कंपनी (Subsidiary) है. ONGC भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है और इसका संचालन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासन के तहत होता है.
साल 2018 में ONGC ने HPCL में बहुमत हिस्सेदारी (Majority Stake) हासिल की, जिसके बाद HPCL आधिकारिक रूप से ONGC की सहायक कंपनी बन गई. इससे पहले HPCL भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक स्वतंत्र सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी थी. 24 अक्टूबर 2019 को भारत सरकार ने HPCL को महारत्न (Maharatna) का दर्जा प्रदान किया. इसके अलावा, वर्ष 2016 में यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की Fortune Global 500 सूची में 367वें स्थान पर शामिल रही थी.
HPCL देशभर में विभिन्न प्रकार के पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन और विपणन करती है. कंपनी पेट्रोल (Motor Spirit) और डीजल (High-Speed Diesel) की आपूर्ति अपने रिटेल पेट्रोल पंप, टर्मिनल और डिपो के माध्यम से करती है. इसके ग्राहक व्यक्तिगत वाहन मालिकों के साथ-साथ परिवहन कंपनियां और औद्योगिक इकाइयाँ भी हैं.
कंपनी लुब्रिकेंट (Lubricants) और इससे जुड़े उत्पाद भी उपलब्ध कराती है.
विमानन क्षेत्र में भी HPCL की उपस्थिति है. कंपनी भारत के प्रमुख हवाई अड्डों पर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Fuel) उपलब्ध कराती है और विभिन्न एयरलाइंस को ईंधन की आपूर्ति करती है. इसके अतिरिक्त, HPCL व्हाइट स्पिरिट ऑयल जैसे इमल्शन (Emulsions) का भी निर्माण करती है.
ग्राहकों की सुविधा के लिए HPCL HP Drive Track Plus Card भी उपलब्ध कराती है. इस कार्ड के माध्यम से ग्राहक कंपनी के उत्पादों की खरीद कर सकते हैं और सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित कैशबैक योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं.
आज HPCL भारत के ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक कंपनियों में शामिल है और देशभर में अपने पेट्रोल पंपों, एलपीजी वितरण नेटवर्क, टर्मिनलों और अन्य सुविधाओं के माध्यम से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति का कार्य करती है.
E20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से 3 मांगें रखीं. उन्होंने पेट्रोल पंपों पर विकल्प, E20 की कम कीमत और पेट्रोल सस्ता करने की मांग करते हुए नीति पर सवाल उठाए. वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ पुराने गाड़ियों के इंजन E20 ईंधन के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, जिससे वाहन मालिकों के बीच चिंता बनी हुई है.
LPG Cylinder Online: क्विक कॉमर्स डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ने एचपीसीएल के साथ मिलकर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है, जो एक क्लिक में आपके घर पहुंचेगा.
देश में निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है. कंपनी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है. नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं. हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपनी खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
Iran-Israel Attack के चलते ग्लोबल टेंशन चरम पर है और दुनिया में तेल-गैस का पहले से जारी संकट बढ़ता नजर आ रहा है. ईरान ने होर्मुज के बाद अब बाब-अल-मंदेब समुद्री रास्ते को लेकर वॉर्निंग दी है, वहीं तेल की कीमतें अचानक उछल गई हैं.
US-Iran Peace Deal के बाद आखिरकार होर्मुज ओपन हो गया है और कच्चे तेल की कीमतें क्रैश नजर आ रही हैं, जो बीते कुछ समय से महंगाई का जोखिम बढ़ा रही थीं. लेकिन सिर्फ तेल ही नहीं बल्कि भारतीय परिवारों के लिए एक और बड़ा जोखिम सामने है.