गौरेल-पेंड्रा-मरवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi) छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला है (District of Chhattisgarh). जिले का मुख्यालय भी यहीं है. इसे बिलासपुर जिले से अलग कर, फरवरी 2020 में एक अलग जिला बनाया गया था (Formation of Gaurela District). गौरेला जिले की सीमा पूर्व में कोरिया और कोरबा जिले, दक्षिण में बिलासपुर और मुंगेली जिले और उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से लगती है. यह जिला पहाड़ी इलाके में स्थित है (Gaurela, Geographical Location).
जिले की अनुमानित जनसंख्या 3,36,420 है (Gaurela Population) और जनसंख्या घनत्व 150 व्यक्ति प्रति किमी है (Gaurela Density). जिले का क्षेत्रफल 2,307 वर्ग किलोमीटर है (Gaurela Area). जिले की 74.59 फीसदी आबादी छत्तीसगढ़ी और 23.48 फीसदी हिंदी बोलती है (Gaurela Languages).
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को 3 ब्लॉक में बांटा गया है (Gaurela Blocks). जिले में 2 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र- कोरबा और बिलासपुर है. और 2 विधानसभा क्षेत्र- मरवाही और कोटा है (Gaurela Constituencies).
पहाड़ी इलाके में स्थित होने के कारण इस जिले में पर्यटन के लिए कई स्थान हैं जिनमें जलेश्वरधाम, लक्ष्मण धारा, झोझा जलप्रपात, धनपुर और सोनकुंड पंडारा शामिल है (Gaurela Tourism).
छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने रिश्ते के दो देवरों पर अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. पति की मौत के बाद अकेले रह रही महिला ने लंबे समय तक न्याय के लिए प्रयास किया, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ.
छत्तीसगढ़ से झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है. 22 साल के बेटे की मौत के बाद एक पिता को उसका शव ऑटो के पायदान पर रखकर जिला अस्पताल ले जाना पड़ा. पोस्टमार्टम के बाद भी सरकारी तंत्र ने कोई मदद नहीं की और परिजन उसी हालत में शव को वापस गांव ले जाने को मजबूर हुए.
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गंभीर घटना सामने आई है. यहां तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बन गई. हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला को अफेयर के चलते न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि गांव में घुमाकर अपमानित भी किया गया. यह घटना खोडरी चौकी इलाके के एक गांव की है. महिला के साथ यह बर्बरता उस व्यक्ति के परिजनों ने की, जिसके साथ वह प्रेम प्रसंग में घर से चली गई थी.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में जंगली भालू ने 28 साल के युवक पर हमला कर उसे मार डाला. इस दौरान दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक विवाहित व्यक्ति ने सरेआम 20 साल की लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. लड़की के साथ उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. दो महीने से लड़की ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था, इसी को लेकर आरोपी नाराज था.
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिले में रविवार सुबह 9 बजकर 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि देखते ही देखते लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.