scorecardresearch
 
Advertisement

गांधारी

गांधारी

गांधारी

तापसी पन्नू की नई फिल्म 'गांधारी' (Gandhari Movie) एक इमोशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 'गांधारी' में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही हैं. उनके साथ इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जबकि कहानी और लेखन कनिका ढिल्लों से जुड़ा है. कनिका ढिल्लों इस फिल्म की निर्माता भी हैं और इसे Kathha Pictures के बैनर तले तैयार किया गया है.

फिल्म की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी को उसकी आंखों के सामने अगवा कर लिया जाता है. इस घटना के दौरान मां की आंखों की रोशनी भी चली जाती है. लेकिन बेटी को बचाने की उसकी जिद कम नहीं होती. बिना देखे भी वह अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए खतरनाक लोगों और मुश्किल हालात का सामना करती है.

'गांधारी' 3 सितंबर 2026 को Netflix पर रिलीज होगी.

और पढ़ें

गांधारी न्यूज़

Advertisement
Advertisement