डेरेक ओ ब्रायन
डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, साथ ही, वह टेलीविजन व्यक्तित्व और क्विज मास्टर भी हैं. वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं (Derek O’Brien Member TMC). वह मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ-साथ राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता भी हैं. राजनीति में प्रवेश से वह टेलीविजन पर आने वाला शो, बॉर्नविटा क्विज प्रतियोगिता और अन्य शो के लिए क्विजमास्टर के रूप में काम किया था (Derek O’Brien Career).
उनका जन्म 13 मार्च 1961 को कोलकाता (Kolkata, West Bengal) में हुआ था (Derek O’Brien Age). वह एक आयरिश परिवार से आते हैं. ओ ब्रायन कोलकाता में पले बढ़े हैं. ओ ब्रायन के दादा, अमोस ओ ब्रायन, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत पहले ईसाई थें (Derek O’Brien Family).
ओ ब्रायन कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल गए और थोड़े समय के लिए दिल्ली में सेंट कोलंबा स्कूल में पढ़े थे. फिर दो साल स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता से शिक्षा प्राप्त की (Derek O’Brien Education).
उन्होंने पहले रीला बनर्जी से शादी की थी (Derek O’Brien first wife) और दंपति की एक बेटी अनन्या है (Derek O’Brien Daughter). बाद में टोनुका बसु से शादी की है, जो ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में चिकित्सा का अभ्यास कर रही हैं (Derek O’Brien Second wife).
कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में पुलिस की कथित अवैध घुसपैठ को लेकर टीएमसी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का कहना है कि पुलिस बिना वैध नोटिस के कार्यालय में घुसी और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई. टीएमसी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक और कानूनी चुनौती देने के कोर्ट का रुख करेगी.
परिसीमन और FCRA संशोधन बिल को लेकर TMC ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने और प्रस्तावित कानूनों पर पहले सभी दलों से चर्चा करने की मांग की है.
पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में संभावित बदलाव के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट एक साथ विरोध जता रहे हैं. बीजेपी सरकार के कोलकाता में मिड डे मील तैयार करने का काम ISKCON को देने का यह कह कर विरोध किया जा रहा है कि मिड डे मील से अंडा हटाया तो बच्चों के पोषण पर असर पड़ेगा.
पश्चिम बंगाल में मछली के बाद अब मिड-डे मील के अंडे पर भयंकर राजनीतिक जंग छिड़ गई है. शुभेंदु अधिकारी सरकार द्वारा कोलकाता के स्कूलों में मध्याह्न भोजन की कमान धार्मिक संस्था इस्कॉन को सौंपने के फैसले के बाद बच्चों की थाली से अंडा गायब होने जा रहा है.
तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के कालीघाट आवास से सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है. डेरेक ओ'ब्रायन, कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने बीजेपी पर निशाना साधा है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया है. विपक्ष का कहना है कि जनता पहले से ही महंगी गैस और बिजली बिल से परेशान है, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही है.
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने और बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद जगह-जगह से हिंसा की खबरें आ रही हैं. कोलकाता से लेकर मुर्शिदाबाद, आसनसोल तक से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें आई हैं.
चुनाव आयोग और टीएमसी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच तीखी बहस हो गई. सूत्रों के मुताबिक, डेरेक ने सीईसी को बोलने से रोका और धमकी देते हुए पूरी टीम के साथ बैठक बीच में ही छोड़ दी. दूसरी ओर टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने सीईसी पर अपने साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग पर TMC ने बड़ा आरोप लगाया है. मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचे TMC डेलीगेशन ने आरोप लगाते हुए कहा, CEC ने हमारी बात सुनने से इनकार कर दिया. साथ CEC पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमको चले जाने के कहा गया.
विपक्षी दल हर रोज वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दे रहे हैं. राज्यसभा में शुक्रवार को भी कई सदस्यों ने एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर नियम 267 के तहत नोटिस दिए थे, जिन्हें चेयर ने अनुमति नहीं दी. इसके बाद टीएमसी के डेरेक ओ'ब्रायन ने कुछ ऐसा कह दिया कि उपसभापति हरिवंश भड़क गए.
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में हद ही कर दी. ब्रायन चुनाव आयोग के इस कार्य को भारत में नाजी शासन की शुरुआत बता रहे हैं. वे कहते हैं कि 1935 में नाजियों के शासन में लोगों को पूर्वज पास, पहचान का प्रमाण दिखाना होता था. क्या यह नाजी पूर्वज पास का नया संस्करण है? अब इसे अल्पसंख्यक तुष्टिकरण नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे?
राज्यसभा में रेलवे के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव रेल बजट बोल गए जिसे लेकर विपक्ष ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया. एक मौका ऐसा भी आया जब अश्विनी वैष्णव ने डेरेक ओ'ब्रायन को गुरु बताया.
राहुल गांधी को आंबेडकर मुद्दे ने इंडिया ब्लॉक में हाथ से फिसलता सपोर्ट वापस दिला दिया है. तृणमूल कांग्रेस का विरोध थम जाना और समाजवादी पार्टी का सपोर्ट मिलना कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
हेमंत सोरेन का शपथग्रहण ऐसा मौका होने जा रहा है जब राहुल गांधी और ममता बनर्जी मंच शेयर करते देखे जा सकते हैं. ये वाकया इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इंडिया ब्लॉक में अडानी के मुद्दे पर दोनो नेताओं के बीच जबरदस्त टकराव शुरू हो गया है.
राज्यसभा सांसद और TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर कहा कि यह लोकतंत्र विरोधी बीजेपी का एक और सस्ता हथकंडा है. उन्होंने सवाल पूछा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावों के साथ महाराष्ट्र के चुनावों की घोषणा क्यों नहीं की गई?
स्टार रेसलर विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने को लेकर 8 अगस्त को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ. दरअसल विपक्ष के नेता खड़गे ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन सभापति ने इसकी अनुमति नहीं दी. जब टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मुद्दे को लेकर बात करनी चाही तो सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि 'पूरा देश विनेश के लिए दुखी है, हम उसे वह सब कुछ देंगे जो पदक विजेता को मिलना चाहिए'. 'हम उसे पूरी सहायता देंगे लेकिन आप सभी से आग्रह है कि इसका राजनीतिकरण मत करो'.
विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने को लेकर आज राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ है. जिसके बाद विपक्षी कांग्रेस-टीएमसी और अन्य दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इसके बाद सभापति धनकड़ नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि मैं यहां खुद को सक्षम नहीं पा रहा. सभापति के पद को रोजाना चुनौती दी जा रही है. देखिए VIDEO
विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने को लेकर आज राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ है. विपक्ष के विरोध पर सभापति धनकड़ नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि मैं यहां खुद को सक्षम नहीं पा रहा. सभापति के पद को रोजाना चुनौती दी जा रही है. इतना बोलकर सभापति संसद से चले गए. देखिए एक और एक ग्यारह...
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रामलीला मैदान में महारैली हो रही हैं जिसमें विपक्ष के तमाम नेता पहुंचे हैं.इस रैली में नेताओं के सिटिंग अरेजमेंट का भी खास ध्यान रखा गया है. इस दौरान एक मौका ऐसा आया जब टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के बगल में सीताराम येचुरी बैठे तो वह असहज हो गए.
जो पब्लिक सपोर्ट अरविंद केजरीवाल के रामलीला आंदोलन में देखा गया था, गिरफ्तारी पर वैसी ही तत्परता INDIA ब्लॉक के नेताओं की तरफ से भी आई है. जैसे लोग वीकेंड पर तफरीह के तौर पर रामलीला मैदान पहुंच जाते थे, ममता बनर्जी को छोड़कर ज्यादातर नेताओं के बयान अभी तो रस्मअदायगी जैसे ही लगते हैं.
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने सप्रीम कोर्ट की निगरानी में लोकसभा चुनाव कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि भाजपा की गंदी चालें चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं.