अररिया
अररिया (Araria) भारत के बिहार राज्य (Bihar) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है. अररिया बिहार के उत्तरी भाग में स्थित है. इसकी सीमाएं उत्तर की ओर नेपाल (Nepal), पूर्व में किशनगंज और दक्षिण-पश्चिम की ओर सुपौल से घिरी हुई हैं. 1990 के मकर संक्रांति दिवस पर पूर्णिया जिले के विभाजन द्वारा यह जिला अस्तित्व में आया. इस जिले का क्षेत्रफल 2,830 वर्ग किलोमीटर है (Araria Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक अररिया की जनसंख्या (Population) 28.12 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 684 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 921 है. इस जिले की 53.53 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 62.30 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 43.93 फीसदी है. (Araria Literacy)
अररिया मिथिला क्षेत्र का एक हिस्सा है. मिथिला साम्राज्य, जिसे विदेहों का राज्य भी कहा जाता था, इसकी स्थापना करने वाले इंडो-आर्यन लोगों द्वारा बसने के बाद मिथिला ने पहली बार प्रमुखता प्राप्त की. वैदिक काल के दौरान, विदेहों का साम्राज्य कुरु और पंचला के साथ दक्षिण एशिया के प्रमुख राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक बन गया. विदेहों के राज्य के राजाओं को जनक कहा जाता था. मिथिला साम्राज्य को बाद में वज्जी संघ में शामिल किया गया, जिसकी राजधानी वैशाली शहर में थी, जो मिथिला में भी है (Araria History).
कोसी नदी अररिया से होकर गुजरती थी, हालांकि इसने अपना रास्ता बहुत पहले ही बदल लिया है. अररिया की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण नदी पानार है. इस नदी के किनारे बड़े पैमाने पर कृषि की जाती है (Araria River and Farming).
अररिया के विभिन्न स्थानों पर सबसे बड़े उत्सवों में से एक दुर्गा पूजा मेला है. छठ पूजा, दिवाली, दुर्गा पूजा, जन्माष्टमी जैसे कई उल्लेखनीय त्योहार इस जिले में मनाए जाते हैं (Araria Festivals).
बिहार के अररिया जिले में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम सामने आया है. फारबिसगंज के घोड़ाघाट इलाके में सनकी युवक ने घर में घुसकर 17 वर्षीय चांदनी खातून को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
बिहार में अररिया के फारबिसगंज स्थित घोड़ाघाट में गुरुवार सुबह एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने 17 साल की लड़की के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतका का नाम चांदनी खातून है, जबकि आरोपी पड़ोसी युवक का नाम कासिम बताया जा रहा है. लोगों के अनुसार कासिम चांदनी से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन लड़की लगातार उसका विरोध करती थी.
अररिया के फारबिसगंज में साइड लेने को लेकर हुए विवाद में सत्तू विक्रेता ने पिकअप चालक की सरेआम चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला. घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया. साइड लेने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दो हत्याओं में बदल गया. पहले सत्तू बेचने वाले ठेला चालक ने वाहन चालक की चाकू से हत्या कर दी, फिर आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला. इस पूरी घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड में साइड लेने को लेकर सत्तू विक्रेता रवि चौहान और वाहन चालक नबी हसन के बीच विवाद हो गया. पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई. इसी दौरान रवि चौहान ने चाकू निकालकर नबी हसन पर हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बिहार के अररिया जिले स्थित फारबिसगंज में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे राज्य को दहला दिया है. सरेआम गला रेतकर हत्या और उसके बाद मॉब लिंचिंग की इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है.
बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से बेहद दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. अररिया के फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड में साइड लेने के विवाद में सत्तू बेच रहे ठेला चालक ने वाहन चालक का सिर काट दिया. इसके बाद मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने घर के पीछे छिपे आरोपी को पकड़ लिया. उसे दो किलोमीटर दूर से खींचकर उस जगह ले आए, जहां उसने युवक का सिर काटा था. उसी जगह लाठी डांटे से पीट-पीटकर पुलिस के सामने उसकी हत्या कर दी.
बिहार के अररिया में एक नर्सिंग होम पर जांच के दौरान प्रशासनिक टीम और डॉक्टर के बीच विवाद हुआ. जांच टीम डीएम के निर्देश पर पहुंची थी, जहां डॉक्टर जांच में मौजूद नहीं थे. जांच के दौरान विवाद बढ़ गया और हाथापाई तक हो गई. कुछ समय के लिए अधिकारियों को बंधक बना लिया गया.
अररिया के नर्सिंग होम की जांच के दौरान प्रशासनिक टीम और चिकित्सक के बीच विवाद की खबर आई है. डीएम के निर्देश पर पहुंची जांच टीम ने डॉक्टर पर एप्रन न पहनने और आक्रामक व्यवहार करने का आरोप लगाया है. जांच के दौरान हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई, डॉक्टर ने बताया कि वे बच्चे की काउंसलिंग कर रहे थे और अधिकारियों के लगातार नाम पूछने और गलत व्यवहार के कारण उनका स्टाफ बचाव में प्रतिक्रिया देने लगा.
बिहार के अररिया में यूपी की रहने वाली शिवानी वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि जिन शूटरों को 3 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी, उनका निशाना दरअसल कोई और महिला टीचर थी. पति पर अफेयर के शक में एक महिला ने यह साजिश रची, लेकिन घटना वाले दिन टारगेट टीचर स्कूल नहीं आई और उसी स्कूटी से जाने वाली शिवानी को शूटरों ने गोली मार दी.
बिहार के अररिया में 3 दिसंबर की सुबह हुई टीचर शिवानी वर्मा की हत्या असल में सुपारी किलिंग में गलत आइडेंटिटी का मामला निकला. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. सुपारी जिस महिला टीचर को मारने की थी, वह घटना वाले दिन स्कूल नहीं आई थी.
Bihar News: मृतका की पहचान शिवानी वर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एक स्कूल में कार्यरत थीं.
बिहार के अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां BPSC शिक्षक शिवानी वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शिवानी वर्मा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और वह अररिया जिले के नरपतगंज इलाके के एक सरकारी स्कूल में अध्यापन कार्य कर रही थीं. इस घटना ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.
अररिया में एक महिला को अगवा कर दिल्ली तक बंधक बनाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने नरपतगंज क्षेत्र के मो. आलम सहित आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला किसी तरह बचकर पति के साथ अररिया कोर्ट पहुंची. अदालत ने मामले की गंभीरता देखते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष को FIR दर्ज कर जांच का आदेश दिया है.
कांग्रेस के लगातार बढ़ते मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते ही बीजेपी मजबूत हुई. अब भी कांग्रेस नेता लगातार ऐसी बातें कर रहे हैं जिससे बीजेपी को और मजबूती ही मिलने वाली है. रेवंत रेड्डी ने जो बयान दिया है वह तो बिल्कुल ऐसा है जैसे उन्होंने पार्टी को खत्म करने की सुपारी ले ली हो.
यह नन्हा यूट्यूबर अर्श नवाज है, जिसके वीडियो में राहुल गांधी उससे 'वोट चोरी' और उनके द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो 6 नवंबर का बताया जा रहा है.
अररिया रैली में PM नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव 2025 के बीच महागठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 90 के दशक का जंगलराज भ्रष्टाचार और भय का प्रतीक था, अब बिहार विकास और सुशासन की राह पर है.
भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां ट्रेन से उतरते ही विदेश शुरू हो जाता है. यहां पहुंचने के बाद बस कुछ कदम चलिए और आप दूसरे देश में हैं. कहां है ये अनोखा स्टेशन, जहां भारतीय रेलवे की पटरी खत्म होते ही शुरू होती है दूसरे मुल्क की सरहद.
अररिया पुलिस ने चुनावी माहौल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जोकीहाट इलाके के मटियारी गांव से जाली नोट और हथियारों का जखीरा बरामद किया है. एसपी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार 50 हजार के नकली नोट और दो पिस्टल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह ग्रामीण इलाकों में नकली नोटों को चलाने की साजिश में जुटा था.
अररिया पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी के बीच एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव में छापेमारी कर जाली नोटों के साथ हथियार बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 50 हजार के नकली नोट और दो पिस्टल सीज किए हैं.
नेपाल में लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कोसी बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे लगभग 5.5 लाख क्यूसेक पानी बिहार में प्रवेश कर रहा है. अररिया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया जैसे जिले बाढ़ से प्रभावित हैं.
अररिया जिले के बघुआ और बथनाहा गांवों में नेपाल से आए पानी और परमान नदी के उफान ने तबाही मचा दी है. गांवों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं. गरीब और महादलित वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. खाने-पीने की समस्या गंभीर है और अब तक प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची है. हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.