राबर्ट वाड्रा मामले में डीएलएफ की सफाई को केजरीवाल ने खारिज किया है. केजरीवाल ने कहा है कि डीएलएफ ने काफी जानकारी छिपाई है. केजरीवाल ने किया ट्वीट कर कहा है कि डीएलएफ की सफाई आधा सच और झूठ है. उन्होंने कहा कि सोमवार को पूरा कच्चा चिट्ठा खोलेंगे. केजरीवाल ने हमारे चैनल स ेबातचीत में इशारा किया है कि अगली बार वो किसी कांग्रेस विरोधी नेता की पोल खोलेंगे. केजरीवाल ने अंदोशा जताया है कि वाड्रा पर खुलासे के बाद उन्हें जान का खतरा है.